Move to Jagran APP

स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलें: डॉ. एके ¨सह

मेदिनीनगर : ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। प्रात: प्रार्थना सभा में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर विद्यालय के प्राचार्य डाø एø केø ¨सह के द्वारा माल्यार्पण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 05:39 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 05:39 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलें: डॉ. एके ¨सह
स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलें: डॉ. एके ¨सह

मेदिनीनगर : न्यू टाउनशीप शाहहपुर स्थित आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई।। प्रात: प्रार्थना सभा हुई। इसमें स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर विद्यालय के प्राचार्य डा.एके ¨सह ने माल्यार्पणकर किया। बताया कि भारत सरकार ने 1984 में स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया। प्राचार्य डा एके ¨सह ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। बच्चों व शिक्षकों को स्वामी विवेकानंद बताए गए मार्ग पर चलने की सलाह दी। छात्रा आकांक्षा गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला।                                

loksabha election banner

विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बच्चों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया। इसके बाद विद्यालय मैदान में खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। में इसका संचालन शिक्षक सुमन दारिपा ने किया। प्रथम लीग मैच कीट्स और शेक्सपीयर सदन के बीच हुआ। इसमें शेक्सपीयर सदन को 10 अंक मिले। कीट्स सदन 26 प्वाईंट के साथ विजयी रही। इस लीग मैच में कक्षा टेन के छात्र माजिद रजा मैन ऑफ द मैच घोषित हुए। 

द्वितीय लीग मैच बायरन और ईलिएट सदन के बीच हुआ। इसमें बायरन सदन को 23 प्वाईंट मिला और ईलिएट सदन 31 प्वाईंट के साथ मैच जीता। लीग मैच में छात्र सोनू मेहता को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। निर्णायक मैच कीट्स और ईलिएट सदन के बीच हुआ। इसमें ईलिएट सदन को 23 प्वाईंट व कीट्स सदन 33 प्वाईंट मिला। इस मैच में छात्र सत्यम् कुमार पासवान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

छात्र सोनू मेहता मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.