अभिमन्यु ने कनेक्शन के नाम वसूली गई राशि कराया वापस
विश्रामपुर प्रखंड के गुरी पंचायत स्थित गेड़ुआ गांव में विद्युत कनेक्शन के नाम पर वसूले जा रहे पैसे की सूचना पाकर झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के समर्थक गांव पहुंचे। गांव की महिलाओं से कनेक्शन के नाम पर पैसे वसूले जाने की जानकारी ली। साथ हीं स्थानीय लोगों की ओर से बिचौलियों की पहचान कर कनेक्शन के नाम पर वसूली गई राशि को वापस कराया।
विश्रामपुर : विश्रामपुर प्रखंड के गुरी पंचायत स्थित गेड़ुआ गांव में विद्युत कनेक्शन के नाम पर वसूले जा रहे पैसे की सूचना पाकर झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के समर्थक गांव पहुंचे। गांव की महिलाओं से कनेक्शन के नाम पर पैसे वसूले जाने की जानकारी ली। साथ हीं स्थानीय लोगों की ओर से बिचौलियों की पहचान कर कनेक्शन के नाम पर वसूली गई राशि को वापस कराया। विदित हो कि दैनिक जागरण की ओर से शनिवार को कनेक्शन के नाम पर वसूली जा रही राशि शीर्षक नाम से खबर प्रकाशित की गई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु ¨सह ने गांव में कार्य करा रहे संवेदक से इस विषय पर बात की। साथ हीं मोर्चा के मीडिया प्रभारी राहुल कुमार दुबे, विनोद विश्वकर्मा, ¨प्रस ¨सह आदि को महिलाओं से मिलकर राशि वापस कराने को गांव भेजा। यहां कनेक्शन के नाम पर वसूली कर रहे बिचौलीये से संपर्क कर राशि को वापस कराया। गांव की संजू देवी, कर्मी देवी, पूजा देवी, बसंती देवी, रेशमी देवी, आरती देवी, धनेश्वरी देवी, गीता देवी, शोभा देवी, मंजू देवी, अनीता देवी, कमला देवी, महोद्री देवी, क¨लदा देवी आदि से कनेक्शन के नाम पर लिए गये पैसे वापस कराए गए।