भगवान के जयकारे से गूंजा ऊंटारी रोड क्षेत्र
ऊंटारी रोड रामनवमी के अवसर पर निकले जुलूस के दौरान भगवान के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
ऊंटारी रोड : रामनवमी के अवसर पर निकले जुलूस के दौरान भगवान के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर अखाड़ा व झांकी के साथ कई गांव की कमेटी के लोग शामिल हुए। पांडेयपुरा में शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकली। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा ऊंटारी रोड बैंक परिसर, बाजार परिसर, भगवती मंदिर होते कोयल व बांकी नदी संगम तट पहुंची। यहां लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा। कलश यात्रा में यज्ञाचार्य रामाकांतजी महाराज श्री 1008 संत केशव नारायणदासजी महाराज यज्ञ समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह की अगुवाई में हजारों पुरूष व महिला श्रद्धालु शामिल थे। कलश यात्रा में शामिल लोग ने यज्ञ स्थल पहुंचकर कलश स्थापित किया। इसी के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू हो गया। कलश यात्रा में ईश्वर सागर चंद्रवंशी, स्वास्थ्य मंत्री प्रतिनिधि रामचंद्र यादव, मुखिया राजमणि सिंह, विवेक सिंह, सुमन गुप्ता, सोनाबाचा, सत्यनारायण तिवारी, वृक्षनारायण तिवारी, शर्मिला सिंह, रानो देवी, इद्रीश हवारी, धीरेंद्र सिंह, प्रभु गुप्ता, मदन गुप्ता, किरण देवी, अरूण गुप्ता, मंजू देवी समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।