विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या, शव बरामद
छतरपुर : छतरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव से संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता का शव बरामद बरामद किया है। जानकारी के अनुसार गांव के उपेंद्र राम की पत्नी सजयंती देवी अपने घर के ही खपरैल घर की बांस में रस्सी से झूलकर फांसी लगा ली। इधर सजयंती के परिजनों ने उपेंद्र, उसके भाई जितेंद्र, जितेंद्र की पत्नी और ससुर बिग राम के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
छतरपुर (पलामू) : दहेज प्रताड़ना की पीड़िता चार माह बाद जब ससुराल लौटी तो पांचवें दिन ही फांसी से लटका उसका शव मिला। मामला पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव का है। पुलिस ने ससुराल से मृतक सजयंती देवी का शव बरामद कर लिया है। इधर सजयंती के भाई विरेंद्र राम ने मृतका के पति उपेंद्र राम, ससुर बिगन राम, जेठ जितेंद्र राम व जितेंद्र की पत्नी पर अपनी बहन को फांसी लगाकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना में दिए आवेदन में कहा गया है कि उपेंद्र के साथ उसकी बहन की शादी 2013 में हुई थी। उसके पिता ने अपने सामर्थ्य के अनुसार 50 हजार नकद व एक मोटरसाइकिल दहेज में दी थी। उपेंद्र उसकी बहन से 30 हजार रुपए और पलंग की राशि की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं करने पर उपेंद्र सजयंती को परेशान करता था। इस कारण उसकी बहन पिछले चार माह से अपने मायके नावाजयपुर में रह रही थी। वह पांच दिन पूर्व ही ससुराल लौटी थी। सोमवार को उसे सूचना मिली कि उनकी बहन सजयंती की हत्या कर दी गई है। इधर मृतका के ससुराल पक्ष का कहना है कि सजयंती ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसका शव घर के कंडी से झूलता मिला। छतरपुर थाना प्रभारी वासुदेव मुंडा ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।