सभी भाषाओं में सरल व सुगम है ¨हदी
लेस्लीगंज : ¨हदी दिवस पर शुक्रवार को लेस्लीगंज मध्य विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्घाटन
लेस्लीगंज : ¨हदी दिवस पर शुक्रवार को लेस्लीगंज मध्य विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्घाटन बीईईओ राजकुमार ¨सह ने किया। कार्यक्रम में बीईईओ ने कहा कि ¨हदी सभी भाषाओं में सरल व सुगम है। जिस प्रकार श्रृंगार में ¨बदी का महत्व है, उसी प्रकार भाषा में ¨हदी का महत्व है। कहा कि चाहे हम जितनी भी भाषाएं बोल लें, पर यदि अपनी मातृभाषा ¨हदी को नहीं जानते हैं तो शिक्षा का महत्व नहीं रह जाता। मुखिया धर्मेंद्र सोनी ने कहा कि भाषा तो कई हैं पर ¨हदी सबसे सरल है। अपने देश में ¨हदी भाषा ही प्रभावी है। हम सभी को अपनी मातृभाषा को अधिक से अधिक जानने व सीखने के प्रति रुचि रखनी चाहिए। पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष नंदकिशोर ¨सह ने कहा कि बच्चों को अपने घर में सही ¨हदी बोलना सिखाना चाहिए। आज बच्चे पिताजी को पापा व माताजी को मम्मी कहकर पुकारते हैं। इस तरह के छोटे-छोटे शब्दों पर भी विशेष ध्यान दिलाना चाहिए। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल प्रसाद ने कहा कि 14 सितंबर 1949 देशवासी आज के दिन को ¨हदी दिवस के रुप में मनाते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने ¨हदी कविता, कहानी व भाषण प्रस्तुत किए। वर्ग छह की छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संत कुमार तिवारी ने किया। मौके पर एसएमसी अध्यक्ष गोपाल प्रसाद, उपाध्यक्ष कौशल्या देवी, प्राध्यापक राजीव रंजन मिश्रा, शिक्षक तस्लीम अहमद, प्रियदर्शनी, पुष्पा पांडे, संगीता कुमारी, प्रतिमा कुमारी, सुधा त्रिवेदी, सुषमा सोनी, तरन्नुम खातून, धर्मशीला कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।