ओबीसी आरक्षण पर उजागर हुआ कांग्रेस का चाल, चरित्र व चेहरा
संविधान के 127 संशोधन के तहत मिले अधिकार का प्रयोग करें राज्य सरकार विष्णुदयाल आरक्षण क
संविधान के 127 संशोधन के तहत मिले अधिकार का प्रयोग करें राज्य सरकार: विष्णुदयाल
आरक्षण के नाम पर ढकोसला कर रही है कांग्रेस पार्टी : भाजपा
फोटो 21 डालपी 14
कैप्शन: संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : झारखंड में पिछड़ी जाति को 27 प्रतिशत आरक्षण का नहीं में झारखंड सरकार की उदासीनता के बीच हेमंत सरकार को समर्थन दे रही कांग्रेस पार्टी का चाल, चरित्र व चेहरा उजागर हो गया है। कांग्रेस झारखंड में सत्ता की मलाई खा रही है। दूसरी ओर आंदोलन का दिखावा कर पिछड़ा समाज को दिग्भ्रमित कर रही है। ये बातें भाजपा के पलामू जिलाध्यक्ष विजया नंद पाठक ने कही है। वे मंगलवार को सांसद विष्णुदयाल राम के आवास पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे। कहा कि झामुमो व कांग्रेस सत्ता में आने पर तीन माह के अंदर पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की थी। दो वर्ष से अधिक होने के बाद भी इस अहम मसले पर कुछ नहीं किया। सरकार में झारखंड आंदोलन को बेचने वाले,आंदोलन को खरीदने वाले व अपनी लाश पर झारखंड बनने की बात कहने वाले दल शामिल हैं। पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि देश में पहली बार मोदी सरकार ने संविधान के 127 वें संशोधन के माध्यम से पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया था। इसके बाद राज्यों को अपने अनुसार पिछड़ी जाति को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का अधिकार भी प्राप्त हो गया था। बावजूद झारखंड सरकार इस पर कोई अमल नहीं कर रही है। पांकी विधायक कुशवाहा डा शशि भूषण मेहता ने कहा कि झारखंड सरकार पिछड़ी जाति के संवैधानिक अधिकार को लागू नहीं कर पिछड़ी जाति को गुमराह करने का काम कर रही है। मौके पर विपिन बिहारी सिंह, विजय ओझा सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे।