निजीकरण को बढ़ावा व चतुर्थवर्गीय पद को खत्म कर रही सरकार
मेदिनीनगर : केंद्र व राज्य सरकार निजीकरण को बढ़ावा देकर सभी चतुर्थवर्ग के पदों को समाप्त कर रही है।
मेदिनीनगर : केंद्र व राज्य सरकार निजीकरण को बढ़ावा देकर सभी चतुर्थवर्ग के पदों को समाप्त कर रही है।
यही नहीं सरकारी कर्मियों को पूर्व से बहाल सुविधाओं को छीनने का काम किया जा रहा है।
यह बातें महासंघ के सम्मानित अध्यक्ष अर¨वद प्रसाद ने कहीं। वे रविवार को स्थानीय जिला स्कूल के स्व. कृत यादव स्मृति भवन में आयोजित पथ एवं भवन निर्माण विभाग कर्मचारी यूनियन के जिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले अध्यक्ष दशरथ ¨सह व सचिव मो. रसीद ने संघ का झंडोत्तोलन के बाद सभी कर्मचारियों ने शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया। साथ ही संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन की शुरुआत की गई। संजय तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में स्वच्छ वातावरण में विचार विमर्श करते हुए ओम प्रकाश ओझा को चुनाव पदाधिकारी मनोनीत किया गया। बाद में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें दशरथ ¨सह को सम्मानित अध्यक्ष व मंसूर शाह को अध्यक्ष बनाया गया। राजेंद्र प्रसाद को उपाध्यक्ष, संजय ¨सह को सचिव, तौकिर अहमद व दशरथ यादव को संयुक्त सचिव व सेराजुद्दीन अंसारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्यों के नाम चुन लिए गए। सम्मेलन में र¨वद्र जी, ओमप्रकाश मेहता, सूर्य चौधरी, नंदलाल पासवान, सुधीर ¨सह, डोमन गोस्वामी, रूखसाना बेगम, शंकर पासवान सहित कई कर्मचारी नेताओं ने अपने विचार रखे।