आने वाली पीढ़ी को दें बेहतर पर्यावरण
मेदिनीनगर : पौधा लगाकर व बचाकर हम प्रदूषण को दूर कर सकते हैं। इससे आने वाली पीढ़ी को बेहतर पर्यावरण
मेदिनीनगर : पौधा लगाकर व बचाकर हम प्रदूषण को दूर कर सकते हैं। इससे आने वाली पीढ़ी को बेहतर पर्यावरण मिलेगा। उक्त बातें विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर जायसवाल ने कही। वह कस्तूरबा आवासीय विद्यालय लातेहार में पौधारोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे। मौके पर उन्होंने बच्चियों संग पौधा भी लगाया। साथ ही सभी को पर्यावरण धर्म के आठ मूल मंत्रों की शपथ दिलाई। मौके पर आयोजित गोष्ठी में बोलते हुए जायसवाल ने कहा कि मानवीय भूलों के कारण धरती के कई जीव समाप्त हो गए हैं कई समाप्ति के कगार पर हैं। भारत में 1372 पौधे की प्रजातियां असुरक्षित व संकट से जूझ रही हैं। धरती पर रहने वाले 37 व पानी में रहने वाली 47 प्रतिशत प्रजापतियों के अलावे 1147 प्रकार की मछलियां विलुप्त होने के कगार पर हैं। कहा कि पौधा रूपी मिसाइल से प्रदूषण नामक शत्रु का सफाया जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्डेन रंजू गुप्ता व संचालन उषा कुजूर ने किया। मौके पर मर्शिला टोप्पो, महेंद्र उरांव, उमेश भारतेंदू, श्याम किशोर पाठक, रामटहल साहू समेत बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थे।