यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पूर्व राज्यपाल भीष्म नारायण सिंह के निधन से पलामू में शोक
भीष्म नारायण सिंह के नाम था एक साथ सात राज्यों के राज्यपाल के प्रभार में रहने का रिकॉर्ड

छतरपुर (पलामू) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तमिलनाडु व असम के पूर्व राज्यपाल भीष्म नारायण सिंह का बुधवार को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। झारखंड के पलामू (डालटनगंज) जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में स्थित उदयगढ़ गाव के रहने वाले भीष्म बाबू के निधन से पलामू समेत पूरे झारखंड में शोक की लहर है। उनके परिजन जहां निधन की खबर सुनने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं वहीं गांव के लोग भी उन्हें याद कर रहे हैं। अभी कुछ महीने पहले ही भीष्म बाबू अपने पैतृक गांव उदयगढ़ आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने परिजनों और गांव वालों से कई मुद्दों पर लंबी बात की थी और खेत-खलिहान को भी देखा था।
भीष्म नारायण सिंह का जन्म 1933 में उदयगढ़ के एक किसान परिवार में हुआ था। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही वह सक्रिय राजनीति में आ गए थे। 1967 में पहली बार हुसैनाबाद से बने थे विधायक भीष्म नारायण सिंह 1967 में पहली बार हुसैनाबाद विधायक चुने गए और बिहार के शिक्षा मंत्री बने। 1972 में दोबारा विधायक बने और बिहार में खान मंत्री बने। इसके बाद 1976 में पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए और 1980 में इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडल में संसदीय कार्य मंत्री रहे फिर 1983 खाद्य आपूर्ति मंत्री बने। 1984 में उन्हें असम और मेघालय का राज्यपाल बनाया गया था। इसके बाद 1991 में भीष्म नारायण सिंह तमिलनाडु के राज्यपाल बनाए गए। 2005 में रूस ने भीष्म नारायण सिंह को आर्डर ऑफ फ्रेंडशिप के सम्मान से भी नवाजा था। एक साथ सात राज्यों के प्रभार में राज्यपाल बनने का रिकॉर्ड भी था भीष्म नारायण सिंह के नाम एक साथ 7 राज्य के प्रभार में राज्यपाल बनने का रिकार्ड भी भीष्म नारायण ¨सह के नाम है। हाल के वर्ष में छतरपुर आने के बाद लोग उनसे मिलने आए तो भीषण नारायण ¨सह ने वर्षों बाद भी उन्हें सब लोग याद थे। कई को उन्होंने नाम लेकर बुलाया। कुछ महीने पहले ही आए थे अपने पैतृक गांव, हुआ था पुरजोर स्वागत भीष्म नारायण ¨सह पिछले वर्ष 17 मार्च 2017 को पलामू आए थे। वे अपने दो दिनी दौरे के क्रम में अपने गांव छतरपुर प्रखंड के उदयगढ़ में ही रहे। इस दौरान कई गणमान्य व वरिष्ठ कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया था। इस दौरान स्व. ¨सह ने लोगों से कहा था कि पलामू मेरा कर्म क्षेत्र रहा है। लोगो के प्यार का मैं ऋणी हूं। इसे कभी भूल नहीं सकता। भीष्म नारायण ¨सह के परिजन छतरपुर में रहते हैं। उनके पुत्र भरत ¨सह मेदिनीनगर में रहते हैं।
गांव में ख्रुलवाया था बालिका विद्यालय, ऊंचे ओहदे का कभी नहीं रहा गुमान छतरपुर में शिक्षा के क्षेत्र में स्व.भीष्म नारायण ¨सह और उनके भाई विजय बहादुर ¨सह का योगदान रहा है। लड़कियों की शिक्षा के लिए उन्होंने क्वलबास बालिका विद्यालय खुलवाया। यहां हजारों छत्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। भीष्म नारायण ¨सह की प्रारंभिक शिक्षा उनके पैतृक गांव छतरपुर में ही हुई थी। बाद में बक्शी उच्च विद्यालय हुसैनाबाद में पढ़ाई की। इसके बाद संयुक्त बिहार के सासाराम के तकिया स्थित उच्च विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा उतीर्ण की। इसके बाद उन्होंने वाराणसी के काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से स्नातक तक की पढ़ाई की। भीष्म नारायण ¨सह दो भाई व दो बहन थे। विजय बहादुर ¨सह उनके छोटे भाई थे। परिवार और गांव के लोग बताते हैं कि भीष्म नारायण ¨सह सबसे खुलकर मिलते थे और सबकी पूरी बात सुनते थे। दूसरों की मदद के लिए भी तत्पर रहते थे। उन्हें अपने ऊंचे ओहदे का कभी भी गुमान नहीं रहा।