गोली चालन में बाल-बाल बचा युवक, मामला दर्ज
चैनपुर : चैनपुर थाना क्षेत्र के महुगावां गांव में बुधवार को गोली चालन की एक घटना में गांव निवासी अरुण चौरसिया बाल बाल बच गया। इस बाबत उसने चैनपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में उसने कहा है कि वह नर¨सहपुर पथरा से वापस गांव लौट रहा था।
संवाद सूत्र, चैनपुर,पलामू : चैनपुर थाना क्षेत्र के महुगावां गांव में बुधवार को गोली चालन की एक घटना में गांव निवासी अरुण चौरसिया बाल बाल बच गया। इस बाबत उसने चैनपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में उसने कहा है कि वह नर¨सहपुर पथरा से वापस गांव लौट रहा था। इसी क्रम में गांव के ही तीन लोगों अशोक दुबे दुदुन राम व अर्जुन राम ने उसे रोककर मारपीट की। साथ ही उस पर गोली चला दी। गोली उसके सिर को छूते हुए निकल गई। इधर चैनपुर थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि युवक के आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 220-2018 दर्ज कर लिया गया है। हालांकि छानबीन में मामला संदेहास्पद लग रहा है। जांच की जा रही है।