सरकारी हैंडपंप में समरसेबल लगाकर कब्जा करने का मामला दर्ज, एक गिरफ्तार
हुसैनाबाद हुसैनाबाद नगर पंचायत में अभियान चलाकर सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने व सरकारी संपंती पर अवैध कब्ता जमाने के आरोप में नगर पंचायत कर्मियों ने अभियान चलाकर जपला दंगवार मुख्य रुप निवासी महेंद्र सिंह नामक व्यक्ति के विरूद्ध हुसैनाबाद थाना में मामला दर्ज कराया है।
संवाद सूत्र, हुसैनाबाद : हुसैनाबाद नगर पंचायत प्रबंधन ने अभियान चलाकर सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने व सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा जमाने की जांच की। नगर पंचायत कर्मियों ने ने इसमें जपला दंगवार क्षेत्र निवासी महेंद्र सिंह नामक व्यक्ति के विरूद्ध हुसैनाबाद थाना में मामला दर्ज कराया है। नगर पंचायत के सीटी मैनेजर प्रभात कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महेंद्र सिंह पिता पवन सिंह को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी रास बिहारी लाल ने बताया कि सरकारी हैंडपंप को अपने कब्जे में कर महेंद्र सिंह ने समरसेबल डालकर अपने कब्जे में कर लिया था। इससे सरकारी संपत्ति का भारी नुक्सान हुआ। आमजनों को पानी नहीं पीने देने का अपराध दर्शाता है। इस मामले में नगर पंचायत कर्मी चलाए जा रहे अभियान को पुलिस सहयोग कर अवैध कब्जा से मुक्त कराने में पूरा रुप से सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार के निर्देश पर किया गया है। अवैध कब्जा से मुक्ति दिलाने का कार्य नगर पंचायत कर्मी व हुसैनाबाद थाना पुलिस करती रहेगी।