सूर्या क्लिनिक के चिकित्सक व कंपाउंडर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मेदिनीनगर : शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत आबादगंज स्थित सूर्या क्लिनिक में चिकित्सकीय लापरवाही के कारण गर्भवती महिला आरती देवी की मौत के बाद मामला गरमा गया है। मृतक महिला आरती के पति बदरी साव ने शहर थाना में चिकित्सक और कंपाउंडर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है। इसकी पुष्टि शहर थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा ने की। बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले का अनुसंधान किया जा रहा है।
मेदिनीनगर : शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत आबादगंज स्थित सूर्या क्लिनिक में चिकित्सकीय लापरवाही के कारण गर्भवती महिला आरती देवी की मौत के बाद मामला गरमा गया है। मृतक महिला आरती के पति बदरी साव ने शहर थाना में चिकित्सक और कंपाउंडर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है। इसकी पुष्टि शहर थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा ने की। बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पलामू के उपायुक्त ने भी इस मसले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन को जांच का आदेश दिया। इसी आधार पर सिविल सर्जन डॉ कलानंद मिश्रा ने सूर्या क्लिनिक में घटित घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की। इसमें डा एसकेपी यादव, डा अनिल कुमार ¨सह और डा नीलम होरो को शामिल किया गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि टीम पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के बाद नियम संगम कार्रवाई होगी। इधर, सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पलामू के उपायुक्त डा शांतनु कुमार अग्रहरि ने बताया कि जिले के तमाम निजी क्लिनिकों की जांच होगी। अगर अवैध या नियम संगम नहीं पाया गया तो उसके खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। इससे संबंधित निर्देश पलामू के सिविल सर्जन को दी गई है। क्या है मामला
मेदिनीनगर : स्थानीय चियांकी निवासी बदरी साव ने शनिवार की रात अपनी पत्नी आरती देवी को प्रसव के लिए आबादगंज स्थित सूर्या क्लिनिक में भर्ती कराया था। रविवार को चिकित्सक और कर्मचारियों ने प्रसव के लिए आरती को प्रसव कक्ष में ले गए। वहां इंजेक्शन लगाया और कुछ देर के बाद महिला की मौत हो गई। मृतावस्था में घबराए चिकित्सक व कंपाउंडर महिला के शव को छोड़कर अस्पताल से फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में अंत्यपरीक्षण कराया और परिजनों को सौंप दिया। मौत के मसले पर मृतक महिला के परिजनों ने चिकित्सक और कंपाउंडर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। --
सूर्या क्लिनिक में घटित घटना की जानकारी मिली है। सिविल सर्जन को आदेश दिया गया है कि टीम गठित कर मामले की जांच कराई जाए। जिले के निजी क्लिनिकों की जांच होगी। नियम संगत नहीं पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
-डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि, उपायुक्त, पलामू।