ठगी का शिकार बनीं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उषा देवी
हुसैनाबाद हुसैनाबाद की पूर्व नगर अध्यक्ष उशा देवी को दो ठगों ने ठगी का षिकार बनाकर चंपत हो गये। बुधवार की सुबह दो ठग बाईक से पूर्व नगर अध्यक्ष उशा देवी के आवास परिसर में आ पहुंचे।
हुसैनाबाद : हुसैनाबाद की पूर्व नगर अध्यक्ष उषा देवी को दो ठगों ने ठगी का शिकार बनाकर चंपत हो गए। बुधवार की सुबह दो ठग बाइक से पूर्व नगर अध्यक्ष उषा देवी के आवास परिसर पहुंचे। ठगों ने पति धर्मदेव राम व उषा देवी के गले की चेन देख कहा कि यह सोने की चेन बहुत ही गंदी हो गई है। इसे साफ करके नया बना देंगे। दोनों को घर में बैठा कर दो सोने की चेन, चार कंगन व एक लॉकेट लगभग 100 ग्राम सोने को साफ करने के लिए दिया। जिसकी कीमत लगभग तीन लाख से अधिक बताई गई है। ठग ने एक तसला में गर्म पानी मंगाया। जहां सभी सोने को गर्म उबलता पानी में डाल दिया। इस बीच ठग ने उषा देवी को यह कहकर घर भेज दिया कि थोड़ा हल्दी का पाउडर चाहिए। उषा देवी कुछ समझी नहीं वह हल्दी का पाउडर लाने रसोई घर की तरफ चल दी। इसी बीच दोनों ठग फरार हो गए। इसके बाद उषा देवी हुसैनाबाद थाना प्रभारी रास बिहारी लाल को सूचित किया। थाना प्रभारी ने शहर के कई मार्गों में जांच अभियान भी चलवाया। इस बीच थाना प्रभारी रास बिहारी लाल स्वयं अंबेडकर चौक पर लगे कई सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की। कितु ठगों का पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी ने आम-आवाम से अपील की है कि ऐसे धंधेबाज को देखते ही स्थानीय पुलिस को सूचित करें। पुलिस कार्रवाई करेगी।