30 भाजपा मंडल अध्यक्षों के लिए हुई रायशुमारी, मत पेटी में बंद हुई किस्मत
पलामू जिले के 30 भाजपा मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए मंगलवार को स्थानीय नगर भवन में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई। चुनाव प्रभारी सीपी सिंह व सह चुनाव प्रभारी चंद्र प्रकाश की उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारी विधायक व कार्यकर्ताओं ने विहित प्रपत्र के माध्यम से प्रत्येक मंडल के लिए तीन-तीन नामों का गुप्त सुझाव दिया गया।
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : जिले के 30 भाजपा मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए मंगलवार को स्थानीय नगर भवन में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई। चुनाव प्रभारी सीपी सिंह व सह चुनाव प्रभारी चंद्र प्रकाश की उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारी, विधायक व कार्यकर्ताओं ने विहित प्रपत्र के माध्यम से प्रत्येक मंडल के लिए तीन-तीन नामों का गुप्त सुझाव दिया गया। जिला प्रवक्ता शिवकुमार मिश्रा ने बताया गया मत पेटी बंद सुझाव को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में खोला जाएगा। साथ ही वहीं से मंडल अध्यक्षों की नामों की घोषणा कर दी जाएगी। मौके पर चुनाव प्रभारी सीपी सिंह ने पार्टी के लिए संगठनात्मक चुनाव के महत्वों की जानकारी दी। कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं अपनी जिम्मेवारी बखूबी निभाने का आह्वान किया। अन्य वक्ताओं ने सांगठनिक मजबूती पर बल दिया। मौके पर विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, आलोक चौरसिया, डॉ. शशिभूषण मेहता, विधायक पुष्पा देवी, प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय, कामेश्वर कुशवाहा, श्यामनारायण दुबे, अमलेश्वर दुबे, विजय आंनद पाठक, संध्या सिंह, लवली गुप्ता, प्रमोद सिंह, मीना गुप्ता, अखिलेश तिवारी, दुर्गा जौहरी, विजय ओझा, उदय शुक्ला, रूपा सिंह, प्रदीप सिन्हा, शिव कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
--------------
बाक्स: भारी मौसम में उत्साहित रहे कार्यकर्ता
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर: जिले के 30 भाजपा मंडल अध्यक्षों के लिए मंगलवार को रायशुमारी के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ता नगर भवन पहुंचे। सुबह से हो रहे भारी बरसात व ओलावृष्टि के बाद दूर दराज से कार्यकर्ता नगर भवन में दिखे। वहीं अध्यक्ष पद के कई दावेदार भी अपने-अपने समर्थन में माहौल बनाने में लगे रहे।