इको-फ्रेंडली दीपावली मनाने का दिया संदेश
लिलिपुट ए प्ले स्कूल में दीपावली का पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगोली बनाया व दीप, झूमर, कंदील व गुब्बारों से स्कूल परिसर को सजाया। बच्चों ने खूब मौज-मस्ती करते हुए हाथों में दीप लेकर तस्वीर खिखवाई। स्कूल की प्राचार्या रेणु गोयल ने बच्चों को इको-फ्रेंडली दीपावली मनाने का संदेश दिया। कहा कि हमें पटाखे चलाने से परहेज करना चाहिए। प्रदूषण व शोर से पशु व पक्षियों को नुकसान पहुंचता है। निदेशक राजीव गोयल
मेदिनीनगर : लिलिपुट ए प्ले स्कूल में दीपावली का पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगोली बनाया व दीप, झूमर, कंदील व गुब्बारों से स्कूल परिसर को सजाया। बच्चों ने खूब मौज-मस्ती करते हुए हाथों में दीप लेकर तस्वीर खिंचवाई। स्कूल की प्राचार्या रेणु गोयल ने बच्चों को इको-फ्रेंडली दीपावली मनाने का संदेश दिया। कहा कि हमें पटाखे चलाने से परहेज करना चाहिए। प्रदूषण व शोर से पशु व पक्षियों को नुकसान पहुंचता है। निदेशक राजीव गोयल ने बच्चों को दीपावली त्योहार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने आतिशबाजी करने के बजाय दीप व मोमबती जलाकर दीवाने मनाने का आह्वान किया। उन्होंने अभिभावकों से एक दीप सेना के जवानों के नाम जलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीत बग्गा, नैना अग्रवाल, अश्विनी कुमार, आरती सिंह, कांची, मुस्कान, उजाला, रचना, निशु, भारती , सौम्या, रितु, प्रगति, जुही, सोनाली, इंदिरा, अंजलि, फातमा, नगमा, जेबा, अदिति ¨सह, अदिति कुमारी, मेघा, ममता, सिम्मी आदि मौजूद थे।