Move to Jagran APP

गैस चूल्हा में बनेगा स्कूली बच्चों का खाना

सगालीम : पलामू जिले के तरहसी प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों स्कूलों में गैस चूल्हा का वितरण किया गया। बीइइओ सुरेश चौधरी, विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार ¨सह व बीपीओ सुरेंद्र कुमार हिमांशु द्वारा सभी स्कूलों में गैस चूल्हा का वितरण किया गया। गैस चूल्हा का वितरण भारतीय भारत गैस एजेंसी द्वारा की गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 10:08 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 10:08 PM (IST)
गैस चूल्हा में बनेगा स्कूली बच्चों का खाना
गैस चूल्हा में बनेगा स्कूली बच्चों का खाना

सगालीम : पलामू जिले के तरहसी प्रखंड क्षेत्र के दर्जनाधिक स्कूलों में गैस चूल्हा का वितरण किया गया। बीईईओ सुरेश चौधरी, विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार ¨सह व बीपीओ सुरेंद्र कुमार हिमांशु ने मंगलवार को संबंधित स्कूलों में गैस चूल्हा का वितरण किया। गैस चूल्हा का वितरण भारतीय भारत गैस एजेंसी से की गई। मौके पर बीईईओ चौधरी ने कहा कि स्कूलों में बच्चों का खाना गैस चूल्हा पर बनेगा। इससे खाना स्वादिष्ट होगा। रसोइयों को भी चूल्हा फूंकने से आजादी मिलेगी। कहा कि मध्याह्न भोजन में अब बहानेबाजी नहीं चलेगी। बताया कि कभी कभी लकड़ी का बहाना बनाकर लोग स्कूल में मध्याह्न भोजन बंद कर देते थे। उन्होंने सभी स्कूल के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि किसी भी स्थिति में स्कूल में मध्याह्न भोजन बंद नहीं होना चाहिए। मध्याह्न भोजन बंद हुआ तो संबंधित स्कूल के शिक्षक, संयोजिका व अध्यक्ष पर कार्रवाई की जाएगी। विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार ¨सह ने कहा कि गैस चूल्हे से रसोइयों को आराम मिलेगा। स्कूल भवन भी सुरक्षित रहेगा। मौके पर 20 सूत्री सदस्य विजय तिवारी, तरहसी स्कूल के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार प्रजापति, उमवि भरतपुर के प्रधानाध्यापक विजय कुमार ¨सह, मवि उदयपुरा वन के सौरभ कुमार सुमन, शंभू नारायण, शंभू साव, मनीष कुमार, रंजीत कुमार, महताब अंसारी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.