विद्यालय की समस्या का होगा समाधान : विधायक
लेस्लीगंज : प्रखंड मुख्यालय स्थित रामधनी साहु बालिका प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय के छात्राओं के बीच पांक
लेस्लीगंज : प्रखंड मुख्यालय स्थित रामधनी साहु बालिका प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय के छात्राओं के बीच पांकी विधायक देवेंद्र कुमार ¨सह उर्फ बिट्टू ¨सह ने मंगलवार को पुस्तक का वितरण किया। मौके कक्षा 9 व 10 के कुल 562 छात्राओं को पुस्तक दिया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाध्यापक व छात्राओं ने विधायक को स्कूल से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि धीरे धीरे कर विद्यालय से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। तत्काल उन्होंने पेयजल व्यवस्था के साथ साथ मोटर व टंकी लगाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि सरकार स्कूलों में शिक्षा से संबंधित हर सुविधा उपलब्ध करा रही है। कहा कि अभिभावक बच्चों को हर हाल में स्कूल भेजें। हमारे क्षेत्र के कई युवा समय-समय पर राज्य व देश के उच्च पदों पर जाकर यहां की प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मौके पर प्राचार्य सुनिल कुमार गिरी, शिक्षक मो. काजिम, श्यामबिहारी दूबे, मंदीप तिवारी, गेंदू ¨सह, सेवानिवृत्त शिक्षक बनारस ¨सह, अजय ¨सह, बबलू ¨सह, राघव तिवारी, कमलेश यादव, सुरेंद्र शुक्ला, उमेश तिवारी, मंटू तिवारी, विदेशी ठाकुर, बिनोद तिवारी, कलाम आजाद, कमलेश ¨सह, सुनिल ¨सह, नागेंद्र नेता, अर¨वद डिसिल्वा, ओमप्रकाश, साकेत सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।