Move to Jagran APP

जवानों की समस्याओं से रूबरू हुए डीआइजी

पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक विपुल शुक्ला ने शनिवार को पुलिस केंद्र व इसके कई कार्यालयों का नियमित निरीक्षण किया। इस क्रम में डीआईजी ने व्यवस्था में कई सुधार लाने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार डीआईजी ने पीसीआर वाहनों को अपडेट करने पर विशेष जोर दिया। इस तरह पुलिस केंद्र में रखे अन्य वाहनों के आवश्यक रख रखाव के निर्देश दिए गए। बाद में केंद्र स्थित डीके राय सभागार में पुलिस सभा का आयोजन किया। इसमें डीआईजी ने पुलिस जवान व अधिकारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। इसमें कर्मियों ने भी अपनी समस्याओं को साथ खुलकर साझा किया। डीआईजी ने भी कर्मियों की समस्याओं का शीघ्र निष्पादन करने का भरोसा दिलाया। मौके पर पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा, पुलिस उपाधीक्षक सुरजीत कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 10:52 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 10:52 PM (IST)
जवानों की समस्याओं से रूबरू हुए डीआइजी

मेदिनीनगर : पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक विपुल शुक्ला ने शनिवार को पुलिस केंद्र व इसके कई कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस क्रम में डीआइजी ने व्यवस्था में कई सुधार लाने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार डीआइजी ने पीसीआर वाहनों को अपडेट करने पर विशेष जोर दिया। इस तरह पुलिस केंद्र में रखे अन्य वाहनों के आवश्यक रख रखाव के निर्देश दिए गए। बाद में केंद्र स्थित डीके राय सभागार में पुलिस सभा का आयोजन किया। इसमें डीआइजी ने पुलिस जवान व अधिकारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। इसमें कर्मियों ने भी अपनी समस्याओं को साथ खुलकर साझा किया। डीआईजी ने भी कर्मियों की समस्याओं का शीघ्र निष्पादन करने का भरोसा दिलाया। मौके पर पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा, पुलिस उपाधीक्षक सुरजीत कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। बाक्स:

loksabha election banner

छग चुनाव को लेकर झारखंड की सीमा सील

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर: आगामी 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रमंडल के लातेहार व गढ़वा जिले की सीमाओं को पुरी तरह से सील कर दिया गया है। साथ ही दोनों जिले की सीमाओं में कई चेक पोस्ट स्थापित किए गए है। जानकारी के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में कोबरा, सीआरपीएफ, जेजे, जैप, आरआरबी सहित भारी संख्या में जिला पुलिस बल तैनात किए गए है। डीआईजी विपुल शुक्ला ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में दोनों राज्यों के उच्च अधिकारियों की आयोजित बैठक में सीमाओं को सील करने का निर्देश दिया गया था। साथ ही गढ़वा व बलरामपुर की पुलिस लगातार अभियान चला रही है। दोनों राज्यों ने एक दूसरे के साथ खुफिया जानकारी भी साझा किया है। मालूम हो कि गढ़वा व लातेहार जिले का करीग 120 किलोमीटर का क्षेत्र छत्तीसगढ़ से मिला हुआ है। इसमें नक्सलियों का मांद माने जाने वाले वाले बूढ़ा पहाड़ का भी क्षेत्र शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.