Move to Jagran APP

हर्षोल्लास से मनी दीपावली, जगमग हुए घर-आंगन

पलामू में दीपावली के अवसर पर प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।। शाम को लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना कर उन्हें लडडूओं का प्रसाद चढ़ाया गया। दीपावली पर मंदिरों में भी पूजा की धूम रही। श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में जाकर मां लक्ष्मी व काली आदि की भी पूजा अर्चना की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Oct 2019 05:50 PM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2019 05:50 PM (IST)
हर्षोल्लास से मनी दीपावली, जगमग हुए घर-आंगन
हर्षोल्लास से मनी दीपावली, जगमग हुए घर-आंगन

मेदिनीनगर : दीपावली व प्रकाश पर्व रविवार की रात पूरे पलामू जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घर-आंगन, मकान, दुकान, प्रतिष्ठानों को खूबसूरत लरियों से सजाया गया था। दीपक की झिलमिलाती रोशनी व विद्युत प्रकाश से पलामू नहा उठा। घर-आंगन व प्रतिष्ठान रातभर जगमग करते रहे। दीपावली को ले शनिवार की सुबह से ही अंतिम तैयारियां चलती रहीं। लोगों ने साफ-सफाई कर मकानों व दुकानों के रंग रोगन को अंतिम रूप दिया।

loksabha election banner

मां लक्ष्मी,श्रीगणेश का स्वागत को ले लोगों ने शाम को घरों के दरवाजों पर रंग बिरंगी रंगोली बनाई। संध्या बेला में मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। सुख-समृद्धि का वरदान मांगा गया। मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या के दिन गोधूली वेला में धरती पर घूमने आती है। साफ-स्वच्छ घरों में प्रवेश कर सुख संपदा का वरदान देती है। शहर के कई क्षेत्रों मां काली की पूजा-अर्चना की गई।

इधर, दीपावली को ले निर्धारित समय रात के आठ बजे से पहले व 10 बजे के बाद भी बम पटाखों की तेज आवाज से शहर व गांव गूंजता रहा। शहर व गांवों में लोगों ने फूलझड़ियां जलाकर मनोरंजन किया। हालांकि इस वर्ष कम आतिशबाजी देखी गई। पिछले वर्ष शहर में करीब 3.5 लाख की आतिशबाजी हुई थी। यह घटकर इस बार 2.5 लाख रहा गया। इधर, शहर की दुकानों व प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।। शाम को लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना कर उन्हें लडडूओं का प्रसाद चढ़ाया गया। दीपावली पर मंदिरों में भी पूजा की धूम रही। श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में जाकर मां लक्ष्मी व काली आदि की भी पूजा अर्चना की। शहर में करीब 2.3 लाख रूपए के पटाखे छोड़े गए। शहर के कई क्षेत्रों में लोगों को कई जगहों पर जुआ खेलते देखा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.