पक्षाघात से पीड़ित पूर्व मुखिया की मौत
हुसैनाबाद बिलासपुर पंचायत के पूर्व मुखिया अजित राम (35 वर्ष) की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई है। उनके चेचेरे भाई पंचायत सचिव जयगोविन्द राम ने बताया कि पक्षाघात से गंभीर रुप से पीड़ित होने पर उन्हें इलाज के लिये रिम्स ले जाया गया था।
संवाद सूत्र, हुसैनाबाद : बिलासपुर पंचायत के पूर्व मुखिया अजित राम (35 वर्ष) की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई है। उनके चेचेरे भाई पंचायत सचिव जयगोविंद राम ने बताया कि पक्षाघात से गंभीर रूप से पीड़ित होने पर उन्हें इलाज के लिये रिम्स ले जाया गया था। पूर्व मुखिया के असामायिक मौत पर मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष कमलेश सिंह, मुखिया शंकर राम, सफीउल्ला खान, तेतरी देवी, रंजू देवी, उषा देवी, बिमला देवी, सीमा देवी, नागेन्द्र मेहता, यमुना यादव, कईली देवी, लीलावती देवी, पूर्व मुखिया सुदर्शन राम, दयानंद मेहता ने दुख व्यक्त करते हुए मृतात्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।