Move to Jagran APP

पलामू में अपराधियों की गोली से घायल कांग्रेस नेता अजय की रिम्स में मौत

Ajay Kumar Dubey. अपराधियों की गोली से घायल कांग्रेस नेता अजय कुमार दुबे की रिम्स में मौत हो गई।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 03:30 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 04:23 PM (IST)
पलामू में अपराधियों की गोली से घायल कांग्रेस नेता अजय की रिम्स में मौत

पलामू/मेदिनीगर, जेएनएन। अपराधियों की गोली से घायल शहर थाना क्षेत्र के सूदना गांव निवासी कांग्रेस नेता व पूर्व पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार दुबे की शनिवार देर रात रिम्स रांची में मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम रविवार को रिम्स में किया गया। इधर, अजय की मौत से कांग्रेसियों व क्षेत्र की जनता में आक्रोश व्याप्त है।

loksabha election banner

अपराधियों ने 27 दिसंबर की रात अजय दुबे को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मालूम हो कि गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल अजय को स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रांची रेफर कर दिया। वे घर के बाहर बैठे थे। इसी बीच, मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और अजय को गोली मारकर फरार हो गए थे। घटना के चार दिन बाद 31 दिसंबर को पुलिस ने सूदना निवासी स्व. मनोज कुमार के 20 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार गिरफ्तार कर लिया।

शहर थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला आपसी विवाद का है। 27 दिसंबर को अपराधियों ने अजय कुमार दुबे को उनके आवास पर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल दिया था। 30 दिसंबर को घायल दुबे के पुत्र शुभम कुमार ने शहर थाने में आवेदन देकर सूरज कुमार व प्रवीण सिंह समेत तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के आधार पर तत्काल सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.