राजा ºीस्त की जय, प्रभू हमें बचाइए
शहर के स्टेशन रोड स्थित शांति की महारानी गिरजाघर में रविवार को खजूर पर्व मनाया गया। इसे लेकर चर्च से शोभायात्रा निकाली गई । इसमें बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए।
मेदिनीनगर : शहर के स्टेशन रोड स्थित शांति की महारानी गिरजाघर में रविवार को खजूर पर्व मनाया गया। इस अवसर पर चर्च से शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में इसाई धर्मावलंबी शामिल हुए। शोभायात्रा यूनियन चर्च रोड, डीडीसी आवास रोड, स्टेशन रोड होते वापस गिरजाघर लौटी। शोभायात्रा में ºीस्त विश्वासी अपने-अपने हाथों में खजूर की डाली लेकर नारा लगा रहे थे। 'धन्य वे जो आते प्रभू के नाम-दाउद के पुत्र को जय-जयकार' 'राजा ºीस्त की जय, हे प्रभु हमें बचाइए' आदि नारे लगा रहे थे। जुलूस के वापस लौटने के बाद चर्च में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। मुख्य अनुष्ठानकर्ता पल्ली पुरोहित फादर विजय टोप्पो ने बाइबल पाठ कराया। फादर ने बताया कि प्रभु यीशु के येरूसलम प्रवेश की याद में इसाई समुदाय के लोग खजूर पर्व मनाते हैं। इसी दिन इस्त्राइलियों ने प्रभु यीशु को अपना राजा माना था। बताया कि आज ही के दिन येरूस्लम पहुंचने पर लोगों ने खजूर की डाली बिछाकर इशु मसीह का स्वागत किया था। कई दिनों बाद इसी भीड़ ने प्रभू इशु को क्रुस पर पर चढ़ाने का अग्रह किया। इसके बाद रोमन सम्राट ने प्रभू इशु को क्रूस पर चढ़ा दिया। जनकल्यण के लिए इशु क्रुस पर चढ़ गए। शुक्रवार को गुड फ्राइडे व रविवार को ईस्टर पर्व मनाया जाएगा। कार्यक्रम व शोभा यात्रा संचालन में फादर अजीत, इग्नेस, फादर सुनली, फादर अरविद, सिलबेस्टर टोप्पो, प्रताप तिर्की, सिरिल टोप्पो, इमिल मिज आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी मौजूद थे।