Move to Jagran APP

एक माह में छह नक्सली व 187 अपराधी धराए

संवादसूत्र, मेदिनीनगर : स्थानीय डीआईजी कार्यालय सभाकक्ष में गुरूवार को अपराध की प्रमंडलस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पलामू के डीआईजी विपुल शुक्ला ने की। इसमें पाया गया कि पलामू प्रमंडल में 6 नक्सली व 1

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 10:41 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 10:41 PM (IST)
एक माह में छह नक्सली व 187 अपराधी धराए
एक माह में छह नक्सली व 187 अपराधी धराए

मेदिनीनगर : स्थानीय डीआइजी कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को अपराध की प्रमंडलस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता पलामू के डीआइजी विपुल शुक्ला ने की। इसमें पाया कि पलामू प्रमंडल में 6 नक्सली व 187 अपराधी गिरफ्तार किए गए। पकड़े गए नक्सलियों में पलामू के एक व लातेहार जिले के पांच हैं। लातेहार से कैलाश यादव, राजेश यादव, राज कुमार यादव, दीपक यादव व मनोज ठाकुर नामक नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए 187 अपराधियों में पलामू के 92 व गढ़वा से 95 अपराधियों को पकड़ा गया है। लातेहार जिला की संख्या नहीं मिली है। पलामू के डीआइजी विपुल शुक्ला ने गुरुवार को बैठक के बाद कार्यालय सभाकक्ष में संवाददाताओं को उक्त जानकारी दी। मौके पर पलामू के एसपी इंद्रजीत महथा व गढ़वा के एसपी शिवानी तिवारी मौजूद थीं। डीआइजी ने बताया कि लातेहार से जितन ¨सह खेरवार उर्फ सचिन आत्मसमर्पण किए नक्सलियों से एक है। बताया कि प्रमंडल में 127 घरों की कुर्की हुई। इसमें पलामू में 24, गढ़वा में 75 व लातेहार में 28 लोगों के घरों की कुर्की की गई। पलामू प्रमंडल में 1044 वारंट को निष्पादन किया गया। इनमें पलामू में 355, गढ़वा में 451 व लातेहार में 238 वारंट शामिल है। पलामू में छह वाहनों की बरामदगी की गई है। अगस्त माह में 108 नक्सलियों के विरूद्ध अभियान चलाया गया। पलामू प्रमंडल में 7 आग्नेयास्त्र व 3 कारतूस बरामद किए गए हैं। इसमें पलामू से 5, गढ़वा से 2 आग्नेयास्त्र व 3 कारतूस की बरामदगी हुई है। नक्सलियों से लातेहार में एक देशी पिस्टल व 3 पीस गोली बरामद की गई है। पलामू, गढ़वा व लातेहार में 3 मोबाईल, 1 स्कूटी गाड़ी, 1 आल्टो कार, 2885 पाउच देशी शराब, 1152 कैप्शूल नशीली दवा, 350 ग्राम पोस्ता का पौधा व डंठल, 91.380 किलोग्राम डोडा का डस्ट, 1 किलोग्राम गांजा, 37 बछड़ा मवेशी, 33 पैंसा, 12 बैल व तीन गाय शामिल है। पलामू के डीआईजी विपुल शुक्ला ने बताया कि पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में गुरूवार को अधिकृत साईबर थाना खुल गया। लातेहार व गढ़वा में साईबर सेल पहले से कार्यरत है। उन्होंने बताया कि लातेहार के महुआडांड में महिला थाना खोला गया है। सभी थानों में नियमित योग-प्रणायाम सिखलाया जा रहा है। इसका सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। पुलिसकर्मियों की छोटी-छोटी समस्याओं का निदान हो रहा है। पूछे जाने पर कहा कि रोटेशन को आधार बनाकर पुलिसकर्मियों को अवकाश स्वीकृत किया जा रहा है। पलामू-गढ़वा के 25-26 सिपाही दारोगा बन चुके हैं। अगले माह में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। पूछे जाने पर बताया कि गढ़वा के प्रिया ¨सह हत्याकांड का उछ्वेदन नहीं हो पाया है। पलामू-गढ़वा के एसपी अनुसंधान कर रहे हैं। जल्द ही इसका उछ्वेदन कर लिया जाएगा। पलामू के एसपी इंद्रजीत महथा व गढ़वा एसपी शिवानी तिवारी ने बताया कि त्योहारों का दौर शुरू हो गया है। शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने को ले पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी है। थानों में मुहर्रम को ले शांति समिति की बैठक की जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.