Move to Jagran APP

पलामू कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ का विस्तार

मेदिनीनगर : पलामू जिला कांग्रेस की पिछड़ा विभाग कमेटी का मंगलवार को विस्तार कर दिया गया। साथ ही नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई। इसे लेकर गुरुवार को स्थानीय परिसदन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष निरंजन कुमार यादव ने की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 11:48 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 11:48 PM (IST)
पलामू कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ का विस्तार
पलामू कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ का विस्तार

मेदिनीनगर : पलामू जिला कांग्रेस की पिछड़ा विभाग कमेटी का मंगलवार को विस्तार कर दिया गया। साथ ही नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई। इसे लेकर गुरुवार को स्थानीय परिसदन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष निरंजन कुमार यादव ने की। इसमें बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक उपस्थित थे। इसमें विस्तारित कमेटी के पदाधिकारियों व नए प्रखंड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सभी नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को संगठन में निष्ठा से काम करने का मंत्र दिया। कहा कि संगठन विस्तार व संगठन हित के अन्य कार्य केवल अध्यक्ष की जिम्मेवारी नहीं होती, बल्कि सभी ¨वग को मिलकर संगठन को मजबूत करने की जवाबदेही उठानी पड़ती है। मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के सचिव सुखदेव प्रजापति, राजेश चौरसिया, अनंत कुमार ¨सह छोटू, अजय साहू, अविनाश गुप्ता फौजी, बागेश्वर पांडेय, मुकेश यादव, मुकेश ¨सह सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे। विस्तारित जिला कमेटी में संरक्षक ओम प्रकाश अमन, ललन साहु, सुनील कुमार मेहता, प्रदीप कुमार चौरसिया व भानु मेहता को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह अकबर अंसारी को विश्रामपुर नगर अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। ब्रजकिशोर मेहता, निशिकांत चंद्रवंशी, विश्वनाथ चौधरी व मनोज शर्मा को महासचिव बनाया गया है। सचिव पद पर दिनेश शर्मा, इलियास अंसारी, अर¨वद यादव, विश्वनाथ साहु, दिलीप कुमार यादव व सुरेश मेहता नियुक्त किए गए है। नरेश लाल यादव को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गई है। कार्यकारणी सदस्यों में विजय यादव, श्यामलाल चौरसिया, सुनील यादव, राजकमल गुप्ता, रामरक्षा साहु, बलराम यादव व इंताफ अंसारी को शामिल किया गया है। इसके अलावा 17 प्रखंड अध्यक्ष भी मनोनीत किए गए है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.