पीएम आवास योजना में टीम बना कर की जा रही है वसूली
नगर निगम क्षेत्र में प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत प्रति लाभुक 30 हजार रूपए की वसूली की जा रही है। इसके लिए संगठित रूप से काम किया जा रहा है। यह व नगर निगम में कथित तौर पर व्याप्त भ्रष्ट्राचार की मांग को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिले के उपायुक्त से मिला। इस क्रम में एक ज्ञापन सौंप कर नगर निगम कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की है। इनका कहना था कि शहर के बड़ा तालाब की बंदोबस्ती नहीं होने के बाद भी ठेकेदार से एक लाख रुपए लेकर मछली मरवाया जा रहा है। जिसकी जानकारी नगर निगम के महापौर व उपमहापौर दोनों को है। वहीं, नगर निगम कार्यालय में सेवानिवृत होने के बाद भी कुछ कर्मचारी रिश्वत देकर अपनी कुर्सी से चिपके वेतन का लाभ ले रहे हैं। इस कारण नये लोगों को नौकरी का मौका नहीं मिल रहा है। इतना ही नहीं नवनियुक्त सफाईकर्मचारियों से वेतन देने के नाम पर दो हजार रुपये की अवैध वसूली
मेदिनीनगर : नगर निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रति लाभुक 30 हजार रुपये की वसूली की जा रही है। इसके लिए संगठित रूप से काम किया जा रहा है। मेदिनीनगर नगरनिगम में कथित तौर पर व्याप्त भ्रष्ट्राचार पर रोक की मांग को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पलामू के उपायुक्त से मिला। इसका नेतृत्व नगरनिगम कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ¨सह उर्फ बिट्टू ने किया। ज्ञापन में नगर निगम कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि शहर के बड़ा तालाब की बंदोबस्ती नहीं होने के बाद भी ठेकेदार से मछली मरवाया जा रहा है। इसकी जानकारी नगर निगम के महापौर व उपमहापौर दोनों को है। नगर निगम कार्यालय में सेवानिवृत होने के बाद भी कई कर्मचारी अपनी कुर्सी से चिपके वेतन का लाभ ले रहे हैं। इस कारण नए लोगों को नौकरी का मौका नहीं मिल रहा है। इतना ही नहीं नवनियुक्त सफाई कर्मचारियों से वेतन देने के नाम पर दो हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। रिश्वत लेकर सफाई कर्मचारी के नाम पर बहाल लोगों को अच्छे पदों पर बैठाकर काम लिया जा रहा है। डीसी ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर निगम के कार्यापालक पदाधिकारी को तलब किया। साथ ही एक सप्ताह के अंदर टेंडर निकाल कर तालाब, बाजार व गांधी मैदान की बंदोबस्ती करने का निर्देश दिया। मौके पर कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।