सरकार ने देश की सुरक्षा को दांव पर लगाने का किया है काम
मेदिनीनगर : देश के रक्षा क्षेत्र में राफैल विमान घोटाला भाजपा सरकार का सबसे बड़ा घोटाला है। इसके माध्
मेदिनीनगर : देश के रक्षा क्षेत्र में राफैल विमान घोटाला भाजपा सरकार का सबसे बड़ा घोटाला है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार देश की सुरक्षा को निजी हाथों में सौंपने की साजिश कर रही है।
यह बातें कांग्रेस के पलामू जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहीं। वे शुक्रवार को जिला समाहरणालय के समक्ष आयोजित कांग्रेस के धरना कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले जिला कांग्रेस के तत्वावधान में एक जुलूस निकाला गया, जो कि शहर के मुख्य मार्गों में भ्रमण करते हुए जिला समाहरणालय पहुंचा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के युद्धक विमानों की देखरेख व निर्माण का कार्य सरकारी संस्था करती है। लेकिन सारे नियमों की अनदेखी कर इसके निर्माण की जिम्मेवारी अंबानी की कंपनी को देना कई प्रश्नों को जन्म दे रही है। कहा कि जिस कंपनी को एक नट बनाने का अनुभव नहीं है उसे किस आधार पर लड़ाकू विमान बनाने का ठेका दिया गया। बाद में भारत के जिले के उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम एक मांगपत्र सौंपा गया। इससे केंद्र की मोदी सरकार पर राफेल डील में देशहित व देश की सुरक्षा को दाव पर लगाने के अपराध करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही इस मामले को छुपाने के लिए बेमतलब की दलीलें दिए जा रहे है। मोदी सरकार सच्चाई बताने व तथ्यों को सार्वजनिक पटल पर रखने से इंकार कर रही है। प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री घोटाले पर पर्दा डालने के लिए चुप्पी साधे हुए हैं। कांग्रेस पार्टी की इस डील की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग को पर भी सरकार जवाब नहीं दे रही है। मौके पर उपाध्यक्ष कुश कुमार ¨सह, नसीम हैदर, तारकेश्वर पासवान, संतोष कुमार चौबे, ईश्वरी ¨सह, सज्जाद खान, छोटू ¨सह, अजय साहू, अभिषेक ¨सह, कासिम अंसारी, राजेश चौरसिया, निरंजन यादव, इमरान सिद्दिकी, शेर खान, विद्या ¨सह, एकराम माइकल, ऋतु राज, सागर दास, अशोक ¨सह, मुन्नू पांडेय, छोटू पाठक, भोला केशरी, मुकेश यादव, बागेश्वर पांडेय, अजय दुबे, मुमताज शाह, सोनू ¨सह, संतोष राम, विनोद पाठक, सत्यनारायण पांडेय, विकास पासवान सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।