प्रखंडस्तरीय स्कूली खेलकूद चयन प्रतियोगिता संपन्न
मेदिनीनगर : स्थानीय जिला स्कूल मैदान में गुरुवार को एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता हुई। आयोजन पर्यटन, कला
मेदिनीनगर : स्थानीय जिला स्कूल मैदान में गुरुवार को एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता हुई। आयोजन पर्यटन, कला, संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग और प्रशासन की ओर से किया गया था। जिला स्कूल के प्राचार्य दामोदर उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता का उदघाटन किया। खेल का संचालन तकनीकी खेल प्रशिक्षक कमलानंद दूबे, अनिल कुमार पांडेय, जिला ओलंपिक संघ के सचिव संजय कुमार त्रिपाठी, नेशनल खिलाड़ी सोनी कुमारी और प्रीति कुमारी ने किया। प्रतियोगिता प्रभारी सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि मेदिनीनगर प्रखंड के कबड्डी, वालीबाल व एथलेटिक्स के चयनित खिलाड़ी जिला स्कूल के मैदान में 14 सितंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ियों की सूची भी जारी कर दी गई है। 14 वर्ष आयु वर्ग के 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में दिलीप प्रजापति, विमल पूर्ति और बालिका वर्ग में आकांक्षा कुमारी, अक्शा नाज, 200 मीटर बालक वर्ग में विमल पूर्ति, बाबूलाल पासवान और बालिका वर्ग में अंजलि सोरेंग, अर्चना कुमारी, 400 मीटर बालक वर्ग में दिलीप प्रजापति, किस्मत टोप्पो और बालिका वर्ग में अंजलि सोरेंग, प्रीति कुमारी, 600 मीटर बालक वर्ग में मो नसीम, अमित पाल और बालिका वर्ग में अफसाना परवीन, अर्चना कुमारी, लम्बी कूद बालक वर्ग में बाबूलाल पासवान, मो नसीम, उंची कूद में रितिक कुमार पासवान, गोला फेक में शुभम प्रकाश व प्रताप ¨सह का नाम शामिल है। इसी तरह 17 वर्ष आयु वर्ग बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में रितिक कुमार रोशन और बालिका वर्ग में पूजा कुमारी, 200 मीटर बालक वर्ग में गुड्डू चौधरी, रंजीत कुमार और बालिका वर्ग विनीता कुमारी को शामिल किया गया है। 400 मीटर बालक वर्ग में गुड्डू चौधरी, प्रमोद कुमार पासवान व बालिका वर्ग में एडलिन कुजूर, 800 मीटर दौड़ में प्रमोद कुमार पासवान, बालिका वर्ग में एडलिन कुजूर, विनीता कुमारी 1500 मीटर बालिका वर्ग में प्रिया कुमारी, 3000 मीटर में उषा कुमारी, 3000 मीटर पैदल चाल में विनीता कुमारी, गोल फेंक बालक वर्ग में अभिषेक कुमार पासवान व अर्जुन पासवान को शामिल किया गया है। इस तरह अन्य श्रेणी के लिए भी खिलाड़ियों का चयन किया गया है।