गांवों में जिप उपाध्यक्ष ने लगाई चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्या
मेदिनीनगर भारतीय जनता पार्टी का मूलमंत्र सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है। उक्त बातें जिप उपाध्यक्ष व भाजपा नेता संजय कुमार सिंह ने कही ।
संवाद सूत्र, मेदिनीनगर : भाजपा का मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास है। उक्त बातें जिप उपाध्यक्ष व भाजपा नेता संजय कुमार सिंह ने कही। वे डालटनगंज विधानसभा के विभिन्न गांव के दौरा पर निकले थे। वे सुबह में गांव में पहुंचकर चौपाल लगाया । इसमें ग्रामीणों ने समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में लोग ढेर योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। सरकार जनहित में कई योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्ज्वला योजना,स्वास्थ्य बीमा योजना,प्रधानमंत्री कृषि योजना के अलावे अन्य योजनाओं की जानकारी लोगो के बीच साझा किया। उन्होंने कहा कि जनता बड़ी उम्मीद के साथ पांच वर्ष के लिए जनप्रतिनिधि का चयन करती है। बावजूद जनप्रतिनिधि अपना दायित्व निभाना भूल जाते है। कहा कि प्रधानमंत्री के तीन मूलमंत्र को राजनीतिक जीवन में कभी नहीं छोड़ना चाहिए। हमारे अंदर एक ही जज्बा है कि हम जाति, धर्म देखकर लोगो को मदद नहीं करते है। सभी का काम अपना जवाबदेही समझ कर करते है। यही वजह है कि डालटनगंज विधानसभा की जनता उन जैसे किसान के बेटे को यहां तक पहुंचाई हैं। इस मौके पर दर्जनों लोग उपस्थित थे।