Move to Jagran APP

जिले में चित्रगुप्त पूजा की रही धूम

मसीभाजन् संयुक्त ‌र्श्वरसित्वं महीतले, लेखनी-कटनी हस्त चित्रगुप्त नमोस्तु ते। चित्रगुप्त नमस्तुभयं लेखकाक्षरदायकम् कायस्थ जाति मासाद्य चित्रगुप्त, नमोस्तु मंत्र के साथ जिले भर के चित्रांशों ने शुक्रवार को अपने आराध्य भगवान चित्रगुप्त की पूरे श्रद्धा भाव के साथ पूजा की। शहर में नदी किनारे स्थित सार्वजनिक चित्रगुप्त मंदिर व स्थानीय थाना रोड स्थित दुर्गा मंडप में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की पलामू इकाई के तत्वाधान में पूजा.अर्चना की गई। मौके पर चित्रांशों ने परंपरा के अनुसार कलम-दावत की पूजा करते हुए अपने आमदनी व खर्च का ब्यौरा अपने आराध्य देव को समर्पित किया। मौके पर साथ ही पूजा

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 11:06 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 11:06 PM (IST)
जिले में चित्रगुप्त पूजा की रही धूम
जिले में चित्रगुप्त पूजा की रही धूम

मेदिनीनगर : जिले भर के चित्रांशों ने शुक्रवार को अपने आराध्य भगवान चित्रगुप्त की पूरे श्रद्धा भाव के साथ पूजा-अर्चना की। शहर में नदी किनारे स्थित सार्वजनिक चित्रगुप्त मंदिर व स्थानीय थाना रोड स्थित दुर्गा मंडप में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की पलामू इकाई के तत्वाधान में पूजा-अर्चना की गई। मौके पर चित्रांशों ने परंपरा के अनुसार कलम-दावत की पूजा करते हुए अपने आमदनी व खर्च का ब्यौरा अपने आराध्य देव को समर्पित किया।

loksabha election banner

मौके पर लोगों ने पूजा से संबंधित कथा सुनी। इसमें बताया गया कि पूरे भक्ति भाव से चित्रगुप्त की पूजा करने वालों को मोक्ष प्राप्ति होती है। पूजा कार्यक्रम के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। सुबह 11 बजे पूजा के बाद सार्वजनिक तौर पर प्रसाद का वितरण किया गया। शाम में महाआरती का आयोजन हुआ। देर शाम मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार जौरिहार, सचिव विनित कुमार, सूर्यनेश्वर प्रसाद, राजेंद्र कुमार सिन्हा उर्फ गुड्ड़्, रमेश प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार पप्पू, अंजनी कुमार, रमेश चंद्र प्रसाद, अमित सहाय, सुनील सहाय, ज्ञान कुमार, किशोर कुमार, अविनाश कुमार, अनूप कुमार, अभिषेक अखौरी, महेश चंद्र वर्मा, अशोक कुमार, विवेक सहाय सहित कई सदस्य सक्रिय रहे। वहीं, दुर्गा मंडप में आयोजित समारोह में पूजा समिति के सुबोध कुमार सिन्हा, प्रेम श्रीवास्तव, स्नेह रंजन श्रीवास्तव, कमल किशोर, संजय शरण, रवि कुमार सतीश कुमार, लालबहादुर सिन्हा, संजय राज, कपिलदेव सिन्हा, सुबोध प्रसाद सिन्हा, नवीन शरण, शरद शरण, प्रसून कुमार, रूपेश वर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.