पीएचसी में चल रहा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
हुसैनाबाद : भारत सरकार ने आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य उप केंद्र को अपग्रेड कर हेल्थ एंड
हुसैनाबाद : भारत सरकार ने आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य उप केंद्र को अपग्रेड कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने का निर्णय लिया था। उसी के तहत कागज पर चल रहे स्वास्थ्य उप केंद्र को आयुष्मान भारत के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया है। इसके लिए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरनगर के भवन को उपयोग में लाया गया है। इसमें अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित था। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तो खुला। मगर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जो सत्तर वर्षो से चलता रहा है। वह कहां गया। इस पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि आनंद प्रताप ¨सह ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री यह कैसा खेल खेल रहे हैं।
अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जगह हैदरनगर की जनता ने उनसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग करती आ रही है। उन्होंने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी अस्तित्व समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य उप केंद्र को अपग्रेड कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोला जाये। मगर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अस्तित्व समाप्त कर नहीं चलने दिया जायेगा। उन्होंने कहा है कि इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मंत्री या किसी पदाधिकारी को तब तक हेल्थ एंड वेल्नेस सेंटर का उद्घाटन नहीं करने दिया जायेगा। जबतक वह यह नहीं बताते हैं कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरनगर कहां है। मंगलवार को दौरे पर पहुंची केंद्रीय टीम से पलामू विकास समिति के अध्यक्ष आदित्य चंदेल ने पूछा कि हेथ सब सेंटर में हेल्थ एंड वेल्नेस सेंटर खोला गया है। तो सत्तर वर्ष से काम कर रहा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कहां गुम हो गया। अधिकारियों ने गोल मटोल जवाब तो फिल्हाल दे दिया। मगर श्री चंदेल ने कहा कि यह सवाल वह स्वास्थ्य मंत्री से करेंगे।