Move to Jagran APP

Palamu News : 'हमलावर' जीजा के पीछे पड़ी पुलिस, नाबालिग साली के होठ को इस कदर काटा, अस्पताल में दाखिल

Palamu News अपनी साली का होंठ काटने वाले जीजा अब संकट में हैं। पलामू जिले की पुलिस जीजा जी को तलाश रही है। साली की प्राथमिकी के बाद उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी हो रही है।

By Jagran NewsEdited By: M EkhlaquePublished: Tue, 22 Nov 2022 08:10 PM (IST)Updated: Tue, 22 Nov 2022 08:12 PM (IST)
Palamu News : 'हमलावर' जीजा के पीछे पड़ी पुलिस, नाबालिग साली के होठ को इस कदर काटा, अस्पताल में दाखिल
Jharkhand News: पलामू के चैनपुर थाने में साली ने जीजा पर होंठ काटने की प्राथमिकी दर्ज कराई।

पलामू, जागरण संवाददाता। झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में जीजा-साली के बीच मारपीट का एक रोचक मामला सामने आया है। जीजा ने अपनी नाबालिग साली का होंठ काट लिया है। साली की हालत खराब हो गई। खून बहने लगा। अंतत: साली को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। जीजा के इस करतूत से नाराज साली ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। इस मामले में चैनपुर थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपित जीजा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

loksabha election banner

आरोपित जीजा को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी

पुलिस के अनुसार, आरोपित जीजा का नाम वीरेंद्र पासवान है। जल्द की उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उधर, पीड़िता का इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति ठीक है। डाक्टरों ने कहा है कि घबराने की कोई बात नहीं है। जख्म भरने में थोड़ा समय लग सकता है।

पहले पत्नी-साली की पिटाई की, फिर होंठ काटा

नाबालिग साली द्वारा चैनपुर थाने में दर्ज कराई शिकायत के अनुसार उसकी बड़ी बहन की शादी वीरेंद्र पासवान से हुई है। जीजा के पिता का नाम शिव मांझी है। वह ग्राम चटी नदी पार, थाना सतबरवा जिला पलामू के रहने वाले हैं। 19 नवंबर 2022 को वीरेंद्र पासवान अपने ससुराल आए थे। नाबालिग साली अपनी दीदी के साथ सोई हुई थी। इस दौरान वीरेंद्र पासवान अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव के क्रम में वीरेंद्र पासवान ने साली के साथ भी मारपीट की। आरोप है कि पकड़ कर गला दबाने लगा। छुड़ाने के क्रम में उसने अपनी साली का होंठ दांत से काट लिया।

लोगों के पहुंचने के बाद भाग गया आरोपित जीजा

पीड़िता की मानें तो शोरगुल सुनकर घर के अन्य परिजन तथा अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंचे। जीजा को लोग पकड़कर पूछताछ करते इससे पहले वह भाग निकला। इसके बाद इलाज के लिए नाबालिग पीड़िता को पलामू सदर अस्पताल में भर्ती काराय गया। वहां डाक्टरों ने इलाज किया। पीड़िता का अब भी इलाज चल रहा है। जख्म सूखने में वक्त लगेगा। उधर, चैनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि नाबालिग पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपित वीरेंद्र पासवान जल्द गिरफ्तार होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.