पोखराहा खूर्द के विकास का ब्लू¨प्रट तैयार
मेदिनीनगर महानगर के पोखराहा खूर्द के विकास के लिए ब्लू¨प्रट तैयार कर लिया गया है। इसे आगामी डेढ़ वर्ष के अंदर अमलीजामा पहनाया जाएगा। उक्त बातें सूबे के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कही। वे गुरूवार को महानगर के पोखराहाखूर्द वार्ड नंबर 5 के लोगों से रू-ब-रू थे। स्थानीय महावीर मंदिर प्रांगण में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि पोखराहाखूर्द समेत मेदिनीनगर क्षेत्र के विकास के लिए अपने 5 माह के मंत्रीत्वकाल में कई योजनाओं को धरातल पर उतारा। लेकिन उन योजनाओं का शिलान्यास स्थानीय विधायक व सांसद कर रहे हैं। इन विधायक व सांसद ने एक भी छोटी या बड़ी योजनाओं को अब तक धरातल पर उतारने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने सवाल किया कि आखिर ये जनप्रतिनिधि क्या कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगा
मेदिनीनगर : मेदिनीनगर महानगर के पोखराहा खूर्द के विकास के लिए ब्लू¨प्रट तैयार कर लिया गया है। इसे डेढ़ वर्षो के अंदर अमलीजामा पहनाया जाएगा।
उक्त बातें सूबे के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कही। वे गुरुवार को महानगर के पोखराहा खूर्द वार्ड नंबर 5 के लोगों से रूबरू थे। स्थानीय महावीर मंदिर प्रांगण में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि पोखराहाखूर्द समेत मेदिनीनगर क्षेत्र के विकास के लिए अपने 5 माह के मंत्रित्वकाल में कई योजनाओं को धरातल पर उतारा। लेकिन उन योजनाओं का शिलान्यास स्थानीय विधायक व सांसद कर रहे हैं। इन विधायक व सांसद ने एक भी छोटी या बड़ी योजनाओं को अब तक धरातल पर उतारने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने सवाल किया कि आखिर ये जनप्रतिनिधि क्या कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि डीआरडीए में होने वाली विकास की समीक्षा बैठक में सांसद-विधायक केवल काजू खाने के लिए आते हैं। विकास की इन्हें कोई ¨चता नहीं है। त्रिपाठी ने कहा कि उनके माध्यम से पास कराई गई योजनाएं की राशि को कंवर्ट कर मुख्यमंत्री ने अपने क्षेत्र में खर्च कर दिया। कहा कि वगैर विधायक रहते वे मेदिनीनगर महानगर के नवनिर्माण यात्रा के लिए चल निकले हैं। वे विधायक नहीं रहने पर भी विकास कर दिखाएंगे। कहा कि गुरसोती नाला का निर्माण व पक्कीकरण कर ¨सचाई व्यवस्था बहाल करना, पेयजल के लिए वाटर टैंक व पानी का पाईप लगाकर कनेक्शन के साथ पेयजलापूर्ति, शहरी सुविधा बहाल नहीं होने तक टैक्स नहीं देने व सड़क व नाली(ड्रेनेज सिस्टम) समेत अन्य विकास की योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा।