इंदिरा गांधी ने दिलाई देश को नई पहचान
मेदिनीनगर : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी ने वैश्विक स्तर पर देश को नई पहचान दिलाई। राष्ट्रहित में लिए गेहूं के कई निर्णय मील का पत्थर साबित हुए हैं इनके ²ढ़निश्चय निर्णय के कारण इन्हें आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है। उक्त बातें पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कही।
मेदिनीनगर : पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न इंदिरा गांधी ने वैश्विक स्तर पर देश को नई पहचान दिलाई। राष्ट्रहित में लिए गए उनके कई निर्णय मील का पत्थर साबित हुए हैं। इनके दृढ़ निश्चय के कारण इन्हें आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है।
उक्त बातें पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहीं। वे सोमवार को स्थानीय कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 101 वी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के राजनीतिक इतिहास में उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता 1971 में पाकिस्तान के साथ लड़ी गई जंग में पाकिस्तानी सैनिकों का हथियार डालना उनकी बड़ी सफलता मानी जाती है। मौके पर स्व. इंदिरा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्याम नारायण ¨सह, उपाध्यक्ष ईश्वर ¨सह, वीरेंद्र दुबे, शिवशंकर तिवारी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश चौरसिया, छोटू ¨सह, अविनाश गुप्ता, छोटू पाठक,शमीम अहमद राईन, रिजवान खान, सज्जाद खान, नसीम खां, विकास कुमार, सागर दास, सरफराज खान, रिजवान अख्तर, राजेंद्र अग्रवाल, शिरडी राम, लड्डू खान, रोहित प्रसाद, जितेंद्र कमलापुरी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।