Move to Jagran APP

भगवान बिरसा के आदर्शो का अपनाने का संकल्प

लोहरदगा में बिरसा मुंडा की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 08:33 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 06:20 AM (IST)
भगवान बिरसा के आदर्शो का अपनाने का संकल्प
भगवान बिरसा के आदर्शो का अपनाने का संकल्प

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जिले में लोगों ने नमन किया। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ अन्य लोगों ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस क्रम में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शंख नदी तट पर स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए राज्य के विकास व भगवान बिरसा के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

उपायुक्त आकांक्षा रंजन, उप विकास आयुक्त आर रोनिटा, एसपी प्रियदर्शी आलोक, एसडीओ ज्योति झा सहित अन्य अधिकारियों ने शंख नदी तट पर भगवान बिरसा की प्रतिमा स्थल पर पहुंच पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। भगवान बिरसा के आदर्शों को अपनाने का संकल्प भी लिया। इसके अलावा अन्य शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक संगठन के लोगों ने भी भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया है। लोगों ने कहा कि भगवान बिरसा ने जो सपना देखा था, हमें उस सपने को मिलकर पूरा करना है। भगवान बिरसा अपने आदर्शों और संकल्प की वजह से आज सभी के लिए पूजनीय हैं। हमें उनके आदर्शो को अपनाकर जीवन पथ में आगे बढ़ना चाहिए। बिरसा की जयंती पर विभिन्न स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.