चैनपुर में मनी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती
चैनपुर : चैनपुर बाजार स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर उन्हें याद किया गया। मौके पर कांग्रेस पार्टी के चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष सागर दास ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश को नई पहचान दिलाई। उनके कार्यकाल में लिए गए कई निर्णय मील का पत्थर साबित हुए हैं।
चैनपुर,पलामू : चैनपुर बाजार स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर उन्हें याद किया गया। मौके पर कांग्रेस पार्टी के चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष सागर दास ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश को नई पहचान दिलाई। उनके कार्यकाल में लिए गए कई निर्णय मील का पत्थर साबित हुए हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी को अपने समय का विश्वस्तरीय नेता बताते हुए उन्हें अदभुत क्षमता की स्वामिनी बताया। कहा कि इंदिराजी ने गरीबों व आम आवाम के लिए कई योजनाएं संचालित की। मौके पर भोला केसरी, महेंद्र प्रसाद, अमित सोनी आदि ने इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छोटू प्रसाद, जाकिर मियां, लीलावती देवी, राजकुमार राम, काजल देवी अर¨वद दास आदि मौजूद थे।