लगातार हो रही बारिश से कई लोग हुए बेघर
पांडू प्रखंड क्षेत्र में लगातार छह दिनों से हो रही लगातार बारिश से कई लोगों का मकान ध्वस्त व क्षतिग्रस्त हो गया है। अत्यधिक प्रभावितों में भटवलिया के मोती राम मुसिखाप गांव के याकूब अंसारी कजरु खुर्द के बीरेंद्र सिंह डाला खुर्द के रेखा सिंह शामिल हैं। इन सभी का मिट्टी का खपरैल मकान गिर गया है।
संवाद सूत्र, पांडू : प्रखंड क्षेत्र में लगातार छह दिनों से हो रही लगातार बारिश से कई लोगों का मकान ध्वस्त व क्षतिग्रस्त हो गया है। अत्यधिक प्रभावितों में भटवलिया के मोती राम ,मुसीखाप गांव के याकूब अंसारी, कजरु खुर्द के बीरेंद्र सिंह, डाला खुर्द के रेखा सिंह शामिल हैं। इन सभी का मिट्टी का खपरैल मकान गिर गया है। इस कारण पीड़ित परिवार के लोग किसी तरह प्लास्टिक लगाकर गुजर बसर कर रहे हैं। पीड़ित लोगों ने कहा कि अगर उन्हें किसी तरह की सरकारी सहायता मिलती तो वे पुन: अपने घरों का मरम्मत कर पाते। लगातार बारिश से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। इसके अलावे वर्षांत में पहली बार क्षेत्र के सभी नदी नाले उफान पर व आहार में पानी भरा देखा गया। इस बार हुई वर्षा से किसानों को तिल के फसल को नुकसान हुआ है, जबकि धान के फसल को लाभ हुआ है।