लेस्लीगंज में सौहार्द से मनी बकरीद
लेस्लीगंज : लेस्लीगंज प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद का त्यौहार मनाया गया। लेस्लीगंज के जमा मस्जिद में इमाम अशरफ जमाल ने बकरीद की नमाज अदा कराई।
लेस्लीगंज : लेस्लीगंज प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद का त्योहार मनाया गया। लेस्लीगंज की जमा मस्जिद में इमाम अशरफ जमाल ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। इसके बाद सभी लोग एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। बाद में लोगों ने अपने-अपने घर में बकरे की कुर्बानी दी। गरीबों के बीच इसका वितरण किया। मौके लेस्लीगंज के हजरत अंजान शाहदाता के मजार पर जाकर लोगों ने फातेहा पढ़ा। एक दूसरे से गले मिलकर आपसी सदभाव का संदेश दिया। मौके पर मिस्टर महमूद, मोहम्मद अख्तर खलीफा, हेमू खान, चंगेज खान, मुन्ना खान, मुजफ्फर खान, हाफीज उर्रहमान, मो. इद्रीस सहित कई लोग शामिल थे।