एक्शन में दिखे सहायक नगर आयुक्त
विश्रामपुर विश्रामपुर नगर परिषद के सहायक नगर आयुक्त परवेज अलाम बुधवार को पूरे एक्शन मोड़ में दिखे।
संवाद सूत्र, विश्रामपुर : विश्रामपुर नगर परिषद के सहायक नगर आयुक्त परवेज अलाम बुधवार को पूरे एक्शन मोड़ में दिखे। उन्होंने नप कर्मियों के साथ बैठक की। नप कार्यकय के बगल में स्थित कौशल विकास केंद्र का जायजा भी लिया। विदित हो कि परवेज अलाम ने मंगलवार को ही विश्रामपुर सहायक नगर आयुक्त का पद ग्रहण किया है। सहायक नगर आयुक्त परवेज अलाम बुधवार को 10:15 बजे सुबह ही नप कार्यालय पहुंच गये। उस वक्त तक कई नप कर्मी भी कार्यालय नही पहुंचे थे। विलंब से पहुंचने वाले नप कर्मियों को उन्होंने फटकार लगायी। श्री अलाम ने विश्रामपुर नगर परिषद के कार्य संस्कृति बदलने का स्पष्ट संकेत दिया। परवेज अलाम ने नप कार्यालय के सभागार में नप कर्मियों के साथ बैठक की। नप कर्मियों से विभिन्न योजनाओं व मदो की अद्यतन जानकारी ली। बैठक में उन्होंने नप कर्मियों को कई दिशा-निर्देश भी दिया। कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई भी कोताही बर्दास्त नही की जायेगी। कार्य करने की परंपरा को विकसित करना होगा। टाल-मटोल का रवैया बिल्कुल नही चलेगा। मौके पर नप अध्यक्ष प्रतिनिधि नईमुद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय सहित कई नप प्रतिनिधि व नप कर्मी मौजूद थे।