Move to Jagran APP

पलामू के हुसैनाबाद से छह किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार

smuggler Arrested. झारखंड में पलामू के हुसैनाबाद से छह किलो गांजा सहित एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 06:54 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 06:54 PM (IST)
पलामू के हुसैनाबाद से छह किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार
पलामू के हुसैनाबाद से छह किलो गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार

हुसैनाबाद (पलामू), जेएनएन। हुसैनाबाद थाना पुलिस ने छापेमारीकर छह किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसका नेतृत्व हुसैनाबाद के एसडीपीओ विजय कुमार ने किया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने हुसैनाबाद थाना के शेखपुरा गांव के जगदीश राम के घर छापामारी की। इसमें छह किलो गांजा बरामद किया गया है। इस संबंध में हुसैनाबाद थाना कार्यालय में एसडीओ कुंदन कुमार, एसडीपीओ विजय कुमार व थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक रास बिहारी लाल ने मंगलवार को संयुक्त रूप से संवाददाताओं से बातचीत की।

loksabha election banner

एसडीओ कुंदन ने कहा कि चुनाव को मद्देनजर नशीले पदार्थों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। छापामारी का नेतृत्व करने वाले एसडीपीओ विजय कुमार ने कहा कि पलामू के पुलिस कप्तान इंद्रजीत माहथा को गुप्त सूचना मिली थी। उनसे प्राप्त निर्देश के आधार पर छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने शेखपुरा गांव के जगदीश राम के घर छापामारी की। यहां एक कमरा में प्लास्टिक के बोरे में छुपाकर रखा गया छह किलो गांजा बरामद किया गया है। जगदीश राम से कागजात की मांग की गई। कागजात नहीं दिखाने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जगदीश राम गांजा को कहां से लाया है। इसमें किन-किन लोगों को आपूर्ति करता था। इसकी पूछताछ की जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.