Move to Jagran APP

भंडारा के साथ वार्षिकोत्सव सह अनुष्ठान यज्ञ संपन्न

हैदरनगर : स्थानीय श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में संचालित चार दिवसीय वार्षिकोत्सव सह अनुष्ठान ज्ञ्‍

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jan 2018 06:00 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jan 2018 06:00 PM (IST)
भंडारा के साथ वार्षिकोत्सव सह अनुष्ठान यज्ञ संपन्न
भंडारा के साथ वार्षिकोत्सव सह अनुष्ठान यज्ञ संपन्न

हैदरनगर : स्थानीय श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में संचालित चार दिवसीय वार्षिकोत्सव सह अनुष्ठान ज्ञान यज्ञ भंडारा व ब्राह्माण विदाई के साथ रविवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हुसैनाबाद मध्य के जिप सदस्य सह पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार ¨सह मौजूद थे। उन्होंने यज्ञ में आए कई अतिथि व विद्वानों को सम्मान के साथ विदा किया। उन्होंने कहा कि बिना भक्ति के कोई भी अनुष्ठान संपन्न नहीं होता। चार दिवसीय यज्ञ में डिहरी के महंत रंगनाथाचार्य जी महराज व भोजपुरी भजन सम्राट शिव व्यास उर्फ दुखहरन जी महराज को विदाई देकर सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

शनिवार की रात रंगनाथाचार्य जी महराज व शिव व्यास ने अपनी अमृत वाणी से पूरे शहर के माहौल को भक्तिरस में डूबा दिया। आचार्य श्री रंगनाथाचार्य जी महराज ने कहा कि हैदरनगर बाजार क्षेत्र में व्यवसायियों ने जो यज्ञ की व्यवस्था की है वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि मन की शांति के लिए यज्ञ व अनुष्ठान

जरुरी है। उन्होंने वैष्णव संप्रदाय से जुटे श्रद्धालु को इस ज्ञान यज्ञ के माध्यम से कई उपदेश देकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

मौके पर यज्ञ को सफल बनाने में हैदरनगर के पूर्व प्रमुख संतोष कुमार ¨सह, जयप्रकाश पांडेय, दिलीप तिवारी, कोदू प्रसाद, कृष्णा अग्रवाल, ओम लाल अग्रवाल, नंदलाल प्रसाद, मंटू मेहता सहित पूरे शहर के लोग जुटे रहे। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ललन कुमार ¨सह, नगर अध्यक्ष रामेश्वर राम, नर्वदेश्वर ¨सह, जगपत ¨सह, घूरी ¨सह आदि कई

लोगों ने रंगनाथाचार्य जी महराज को माला पहनाकर विदा किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.