विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू के लिए बड़ी खुशखबरी! अंबिकापुर से बरवाडीह तक बिछेगी नई रेल लाइन, रेल मंत्री ने की घोषणा

Published: Fri, 09 Oct 2026 06:58 PM (IST)

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अंबिकापुर से बरवाडीह तक नई रेल लाइन बिछाने की घोषणा की है, जिसमें बड़गढ़ और ...और पढ़ें

रेल मंत्री ने अंबिकापुर-बरवाडीह नई रेल लाइन की घोषणा की। जागरण

रेल मंत्री ने अंबिकापुर-बरवाडीह नई रेल लाइन की घोषणा की। जागरण

HighLights

  1. रेल मंत्री ने अंबिकापुर-बरवाडीह नई रेल लाइन की घोषणा की।

  2. बलरामपुर और तेवाली में बनाए जाएंगे दो महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन।

  3. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के बाद सांसद ने दी जानकारी।

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू संसदीय क्षेत्र के तहत बड़गढ़-भंडरिया के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वर्षों से लंबित रेल मांग अब पूरी होने जा रही है। नई दिल्ली स्थित रेल भवन में शुक्रवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अंबिकापुर से बरवाडीह तक नई रेल लाइन बिछाने की घोषणा की।

बता दे कि, पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के नेतृत्व में चिरमिरी-अंबिकापुर-बड़गढ़-भंडरिया रेलवे लाइन निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों ने रेल मंत्री से मुलाकात की। समिति ने बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बताया गया कि पिछले अगस्त में भी समिति ने रेल मंत्री से मिलकर अंबिकापुर-गढ़वा प्रस्तावित रेलवे लाइन के रास्ते में बड़गढ़ व भंडरिया को शामिल करने की मांग की थी। उस समय रेल मंत्री ने गंभीरता से विचार करने व फिर से बैठक करने का भरोसा दिया था।

सांसद विष्णु दयाल राम ने बताया कि संघर्ष समिति की मांग मान ली गई है। स्वीकृत अंबिकापुर-गढ़वा रोड व रामानुजगंज-बरवाडीह रेल संपर्क के अलावा अब अंबिकापुर से बलरामपुर होते हुए बड़गढ़, नौका, भंडरिया, बिंदा व तेवाली होते हुए बरवाडीह तक नई रेल लाइन बनेगी।

इस मार्ग में बलरामपुर व तेवाली में दो महत्वपूर्ण जंक्शन भी बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पूरे पलामू संसदीय क्षेत्र, खासकर बड़गढ़, भंडरिया और आसपास के इलाकों के लिए ऐतिहासिक है। इससे आवागमन आसान होगा, रोजगार, व्यापार, पर्यटन और आर्थिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

सांसद ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। मौके पर सांसद व समिति सदस्यों ने रेल मंत्री को अमर बलिदानी नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा और मांदर भेंट कर स्वागत किया। यह जानकारी सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने दी है। 

यह भी पढ़ें- रेलवे की बड़ी सौगात, सीनियर सिटीजन और महिलाओं को ऑटोमैटिक मिलेगी लोअर बर्थ; रेल मंत्री ने की घोषणा