Move to Jagran APP

पलामू में याद किए गए डॉ.भीमराव अंबेडकर

भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती शनिवार को हर्षोल्लस के साथ मनाई गई। स्थानीय अंबेडकर पार्क परिसर स्थित डा.भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर दर्जनाधिक संगठन के लोगों ने माल्यापर्ण कर नमन किया। साथ ही आयोजित समारोह में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाल।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 06:04 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 06:04 PM (IST)
पलामू में याद किए गए डॉ.भीमराव अंबेडकर
पलामू में याद किए गए डॉ.भीमराव अंबेडकर

मेदिनीनगर : भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर की 128 वीं जयंती रविवार को हर्षोल्लस के साथ मनाई गई। स्थानीय अंबेडकर पार्क परिसर स्थित डा.भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर दर्जनाधिक संगठन के लोगों ने माल्यापर्ण कर नमन किया। साथ ही आयोजित समारोह में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाल। कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर देश को आगे ले जाने की जरूरत है। मौजूद अतिथियों संयुक्त रूप से मोमबती जलाकर कार्यक्रम का उदघाटन किया। अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ पलामू के पदाधिकारियों ने लोगों का स्वागत किया। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी भिखारी राम, संघ के अध्यक्ष नंद कुमार पासवान आदि बड़ी संख्या में लोगों ने डा भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्ण किया। इसके बार समारोह का आयोजन किया गया। इधर बाबा साहेब की जयंती पर अनुसूचित जाति कल्याण छात्रावास के छात्रों ने शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्ग से होकर स्थानीय अंबेडकर पार्क पहुंचा। यहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यात्रा का नेतृत्व छात्रावास अधीक्षक प्रो. अजय राम, छात्र नेता उदय राम, नंदकुमार व प्रदीप राम,अनिल कुमार अंबेडकर ने संयुक्त रूप से किया। इधर महिलाओं ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। बाक्स: भगवान राम व डा अंबेडकर जयंती उत्तम संयोग: त्रिपाठी मेदिनीनगर: सूबे के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी रविवार को स्थानीय अंबेडकर पार्क पहुंचकर यहां स्थापित डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इसके बाद कहा कि यह उत्तम संयोग है कि रविवार को यहां के लो भगवार राम व भारत के संविधान रचियता डा भीमराव अंबेडकर की जयंती मना रहे हैं। इसमें उन्हें शामिल होने का मौका मिला।

loksabha election banner

बाक्स: डा. अंबेदकर थे सामाजिक क्रांति के अग्रदूत : उदय संवाद सूत्र, मेदिनीनगर : डा. भीम राव अंबेडकर सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। उन्होंने छुआछूत व जातिप्रथा के खिलाफ संघर्ष किया। यह भारतीयों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उक्त बातें बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष उदय राम ने कही। वे स्थानीय डा. भीम राव अंबेदकर पार्क में बोल रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने मोर्चा सदस्यों के साथ डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उदय ने कहा कि बाबा साहेब के कारण ही देश में दलितों का मान-सम्मान मिल रहा है। बाबा साहेब के तीन मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित हो व संघर्ष करो आज भी प्रसांगिक है। संजय कुमार ने कहा कि बाबा साहेब दलितों के मसीहा थे। मौके पर मनोज ठाकुर, श्याम पाठक, राधा मोहन सिंह, रंजन कुमार, रमेश मिस्त्री, प्रकाश सिंह, लोकनाथ उरांव, विजय राम, प्रेम कुमार, राम प्रवेश राम, रोहित कुमार, अनिल राम,प्रवीण कुमार,जीतू राम,रामपुकार राम,रामराज राम,दीपक कुमार,विकास कुमार, बीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.