बिजली दर की बढ़ोतरी वापस लो-वापस लो : कांग्रेस
मेदिनीनगर: राज्य में बिजली की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से रघुवर दास सरकार का जन विरोध
मेदिनीनगर: राज्य में बिजली की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से रघुवर दास सरकार का जन विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। कांग्रेस पार्टी इसे सहन नही करेगी। बिजली दरों में बृद्धि को वापस नहीं लेने तक कांग्रेस का आन्दोलन जारी रहेगा। यह बाते कांग्रेस के पलामू जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला ने कही। वे गुरूवार को स्थानीय छहमुहान पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि रघुवर सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है। नित्य प्रतिदिन तुगलकी फरमान जारी किया जा रहा है। पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस हर हाल में आम लोगों के साथ खड़ी है। सरकार तत्काल इस अविवेकपूर्ण निर्णय को वापस लें अन्यथा एक बड़े आन्दोलन के लिए तैयार रहे। अन्य वक्ताओं ने झारखंड सरकार द्वारा घरेलू बिजली की दरों मं वृद्धि को जनविरोधी बताया। बाद में कांग्रेसजनों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुलता फूंका। मौके पर श्यामनारायण ¨सह, विनोद कुमार तिवारी, रामाशीष पांडेय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णिमा पांडेय, पप्पू अजहर, विजय चौबे, सज्जाद खान, जीशान खान,, बसंत ¨सह, नसीम खान, अलाउद्दीन अंसारी, राजेंद्र अग्रवाल, तपेश्वर प्रसाद, जितेंद्र कमलापुरी, सतीश चौबे, शेर खान, राजमुनी ¨सह, भूषण चौबे, विश्राम दूबे, रघुनंदन प्रसाद, इश्वरी ¨सह, शमीम अहमद राईन, सत्येंद्र ¨सह, सिद्धनाथ गुप्ता, नसीम हैदर, श्यमाकांत तिवारी, अनिल चौहान, सागर दास, माइकल, अजित तिवारी, बबलू तिवारी, र¨वद्र वैद्य, विकास ¨सह, ¨मटू ¨सह, अजय पांडेय, ¨पटू ¨सह, अभिषेक तिवारी, मुन्ना खान सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।