Move to Jagran APP

शंकर बने भारतीय रजवार विकास महासभा के अध्यक्ष

हुसैनाबाद : भारतीय रजवार विकास महासभा की रविवार को हाईस्कूल के मैदान में की गई सम्मेलन में हैदरनगर व मोहम्मदगंज प्रखंड कार्यकारणी का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 05:12 PM (IST)Updated: Sun, 28 Oct 2018 05:12 PM (IST)
शंकर बने भारतीय रजवार विकास महासभा के अध्यक्ष
शंकर बने भारतीय रजवार विकास महासभा के अध्यक्ष

हुसैनाबाद : भारतीय रजवार विकास महासभा की रविवार को हाई स्कूल के मैदान में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें हैदरनगर व मोहम्मदगंज प्रखंड कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मुखिया शंकर राम अध्यक्ष, सुदामा रजवार उपाध्यक्ष, ललन रजवार महासचिव, अनिल रजवार सचिव, ललन रजवार द्वितीय उपसचिव, दशरथ रजवार संयोजक, महेंद्र रजवार संगठन मंत्री, रामानंद प्रवक्ता, रघुनाथ रजवार कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ व मुख्य सलाहकार वृजदेव व सुदामा रजवार (द्वितीय) सर्वसम्मति से चुने गये हैं। वहीं मोहम्मदगंज प्रखंड के लिए लखदेव रजवार अध्यक्ष, शंभू रजवार उपाध्यक्ष, ऋणी रजवार महासचिव, सचिव व  उपसचिव रामनाथ व रमेश रजवार, देवचंद संयोजक, हरिहर रजवार संगठन मंत्री, अरुण प्रवक्ता, अनिल कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ व मुख्य सलाहकार नागदेव व भीम रजवार मनोनीत किये गये हैं। महासभा ने इन्हें अपने प्रखंड क्षेत्र में समाज के बीच शिक्षा में सुधार लाने, बाल विवाह, दहेज प्रथा व नशाखोरी रोकने के उपाय करने की बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.