पलामू में ट्रक के धक्के से महिला की मौत, NH 75 जाम Palamu News
Jharkhand. महिला भंडार गांव स्थित गायत्री मंदिर घाट से रविवार की सुबह तीन बजे अपने घर लौट रही थी। इसी बीच रेहला की ओर से 18 चक्का ट्रक ने उसे ठोकर मार दिया।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 01:07 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 01:07 PM (IST)
पलामू, जासं। पलामू जिला अंतर्गत विश्रामपुर थाना क्षेत्र के भंडार गांव के निकट रविवार को ट्रक के धक्के से 50 वर्षीया लीलावती देवी की मौत हो गई। महिला भंडार गांव स्थित गायत्री मंदिर घाट से रविवार की सुबह तीन बजे अपने घर लौट रही थी। इसी बीच रेहला की ओर से 18 चक्का ट्रक ने उसे ठोकर मार दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर पीएमसीएच ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी घटना में एक और महिला घायल हो गई है। इधर स्थानीय लोग एनएच को जाम करते हुए उचित मुआवजे की मांग कर हैं। एनएच 75 दो घंटे से बाधित है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें