अचला सप्तमी महोत्सव कल
मेदिनीनगर : सार्वभौम शाक्लद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रविवार को अचला सप्तमी महोत्सव मना
By Edited By: Published: Sat, 13 Feb 2016 02:16 AM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2016 02:16 AM (IST)
मेदिनीनगर : सार्वभौम शाक्लद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रविवार को अचला सप्तमी महोत्सव मनाया जाएगा। शहर को कोयल-गंगा तट शिवाला घाट के समीप सूर्य मंदिर परिसर में महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में महासभा पूजा समिति अध्यक्ष भोला पाठक ने बताया कि पूजा कार्यक्रम प्रात: 10 बजे से एक बजे तक होगा। इसके बाद एक बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम 6.30 बजे महाआरती होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें