Move to Jagran APP

नगर निगम में 130 करोड़ का ड्राफ्ट बजट तैयार

संवाद सहयोगी मेदिनीनगर (पलामू) मेदिनीनगर नगर निगम कार्यालय सभागार में शुक्रवार को स्थाई समिति की बैठक में ़18

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Mar 2021 06:46 PM (IST)Updated: Fri, 12 Mar 2021 06:46 PM (IST)
नगर निगम में 130 करोड़ का ड्राफ्ट बजट तैयार

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर नगर निगम कार्यालय सभागार में शुक्रवार को स्थाई समिति की बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 130 करोड़ रुपए का ड्राफ्ट बजट तैयार किया गया। इसकी अध्यक्षता महापौर अरूणा शंकर व संचालन नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद ने किया। बजट में नगर निगम के विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त आय के साथ-साथ विभिन्न मदों में सरकार से राशि आवंटन व विभिन्न मदों में खर्च का ब्यौरा तैयार किया गया। महापौर ने बताया कि ड्राफ्ट बजट को नगर निगम बोर्ड की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। बोर्ड से पारित होने के बाद बजट सरकार के पास भेजा जाएगा। ड्राफ्ट बजट में नगर निगम के विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त आय के रूप में 10 करोड़ और सरकार से 15वें वित्त आयोग मद में 50 करोड़, नागरिक सुविधा मद में 15 करोड़, सड़क निर्माण मद में 15 करोड़, जलापूर्ति मद में एक करोड़ 20 लाख, प्रधानमंत्री आवास निर्माण के मद में 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसी तरह शहर के विकास व अन्य नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न मदों में खर्च का प्रावधान किया गया है। इस बीच शहरी जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया गया। 30 मार्च तक जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया। नगर निगम क्षेत्र में खराब चापानल की मरम्मतिकरण अविलंब कराने का भी निर्णय लिया गया। मौके पर उप महापौर मंगल सिंह, स्थाई समिति के सदस्य मधु देवी, राजीव शुक्ला, अनुप सिंह, कमर यासमीन, आंतरिक अंकेक्षक आकाश अग्रवाल, आलोक, धीरज, अशोक सिंह, संतोष आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.