किसान मित्रों को मिली प्रोत्साहन राशि
संसू, लेस्लीगंज, पलामू : लेस्लीगंज प्रखंड के किसान मित्रों को प्रोत्साहन राशि दी गई। राशि का वितरण ए
By Edited By: Published: Fri, 08 May 2015 05:35 PM (IST)Updated: Fri, 08 May 2015 05:35 PM (IST)
संसू, लेस्लीगंज, पलामू : लेस्लीगंज प्रखंड के किसान मित्रों को प्रोत्साहन राशि दी गई। राशि का वितरण एसएमएस सह प्रभारी बीटीएम सत्येंद्र कुमार ने किया। मौके पर उन्होंने किसान मित्रों से किसानों के बीच फोन द्वारा मुफ्त सलाह के लिए जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। कहा कि टोल फ्री नंबर 18001801551 के बारे में क्षेत्र के किसानों को बताएं। इस नंबर पर मुफ्त में किसानों को कृषक से संबंधित सहायता मिलेगी। इस दौरान कृषक मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, कृषक मित्र विश्वनाथ गिरि, लीलावती देवी, सरयू राम, महेंद्र राम, संजय राम, समगीर आलम, विजय कुमार आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें