अधर्म पर धर्म की जीत का त्योहार है रामनवमी : त्रिपाठी
मेदिनीनगर : रामनवमी अधर्म पर धर्म के विजय का त्योहार है। लोगों परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के सा
मेदिनीनगर : रामनवमी अधर्म पर धर्म के विजय का त्योहार है। लोगों परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ रामनवमी मनाना चाहिए। उक्त बातें सूबे के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कही। वे शनिवार की रात स्थानीय बारालोटा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। महावीर नवयुवक संघ के तत्वावधान में आयोजित समारोह के दौरान खिलाड़ियों व गणमान्य लोगों को पगड़ी बाधकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता आनंद कुमार तिवारी व संचालन सुधीर दुबे ने किया। बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित पलामू के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक खगेंद्र कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बलराम तिवारी व पंसस योगेंद्र पासवान ने भी अपने विचार रखे। उपस्थित सभी अतिथियों का संघ के पदाधिकारियों ने पगड़ीपोशी व तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। आरडीडीई खगेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षा से ही सामाजिक समरसता व भाईचारगी कायम रह सकती है। अधिवक्ता बलराम तिवारी ने कहा कि धर्म व संप्रदाय के प्रति यहा के लोग काफी सजग हैं। सभी धर्म व संप्रदायों के पर्व त्योहार को शाति व सदभावपूर्ण माहौल में मिलजुलकर मनाया जाना चाहिए। मौके पर गौरी शकर तिवारी, यमुनाधर तिवारी, बलराम तिवारी, अशोक पासवान, श्यामाकात तिवारी, अजीत, ललन, बृजमोहन पासवान, मिथलेश पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे।