सतबरवा में चला छठ घाट सफाई अभियान
सतबरवा, पलामू : सतबरवा के नदी पार देवी मंडप छठ घाट पर शनिवार को सफ ाई अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व
सतबरवा, पलामू : सतबरवा के नदी पार देवी मंडप छठ घाट पर शनिवार को सफ ाई अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व स्थानीय एसबीआई के शाखा प्रबंधक टीएस केरक्ट्टा व पंचायत मुखिया रीना साहू ने किया। इस दौरान मुखिया रीना साहू ने कहा कि आस्था का महान पर्व छठ है। इस पर्व में हर स्तर पर लोग सहयोग दें। साफ-सफ ाई हर इंसान को करना चाहिए। सफाई से कई प्रकार की बीमारियां दूर होती है। मुखिया ने लोगों को आश्वासन दिया कि फं ड आते ही सबसे पहले छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा। इस अभियान में भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार सोनी, समाजसेवी कमलेश प्रसाद, विकास निराला, रामपुकार चौधरी, सोनी देवी, प्रीति गुप्ता, मनोज भईया, निर्मला कुवंर, सुदेश्वर सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल थे।